Muzaffarnagar News: भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा भारत विकास परिषद के ६०वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्कारित एवं सेवा कार्य पखवाड़ा के अंतर्गत तृतीय कार्यक्रम का आयोजन तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम २२ जुलाई २०२२ दिन शुक्रवार को प्रातः ८ः०० बजे श्री माता मंदिर ,निकट स्वीट कार्नर नई मंडी में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में हमें भारत विकास परिषद के प्रा० चौयरमेन शुभकामना संदेश श्री राज कुमार अग्रवाल, प्रा० चौयरमेन प्रचार एवं प्रसार श्री निष्काम गर्ग एवं प्रा० चौयरमेन अनुशासन, समयबद्धता एवं आत्मचिंतन श्री विष्णु स्वरूप अग्रवाल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।’ सर्वप्रथम शाखा संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल, अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सचिव कीमती लाल जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंघल ने सभी अतिथियो का शाखा की ओर से पटका पहनाकर स्वागत किया।
सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा तुलसी पौध वितरण के कार्यक्रम की सराहना की और बताया कि सम्राट शाखा श्री परम कीर्ति शरण जी के मार्गदर्शन में बढ़-चढ़कर सामाजिक सेवा के कार्य लगातार कर रही है जो प्रशंसनीय है। इस कार्यक्रम के संयोजक का दायित्व ’श्री पंकज जैन-माधवी जैन एवं श्री अशोक सिंघल-शशि सिंघल’ ने निभाया। कार्यक्रम के आरंभ में पंडित जी द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ संयोजकों से सपत्नीक पूजन कराया।
पूजन के बाद हमारे अतिथियों ने तुलसी पोध वितरण करके कार्यक्रम की शुरुआत की तथा शाखा के सभी सदस्यों, महिलाओं के साथ साथ अन्य व्यक्तियों को भी तुलसी पोध का वितरण किया गया। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि तुलसी का धार्मिक एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्व है और हिंदुओं में प्रत्येक घर में इसका होना बहुत शुभ माना जाता है और उसकी पूजा की जाती है तथा कई बीमारियों में यह घरेलू दवा के रूप में काम आती है।
इन सब बातों का ध्यान रखते हुए ही शाखा ने तुलसी पोध वितरण का निर्णय लिया था। तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम में श्री सुनील गर्ग ,डा. नितिन जैन, प्रेम प्रकाश एडवोकेट ,पंकज जैन, अशोक सिंघल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, मनु जैन,गोपाल कंसल, अनिल प्रकाश बंसल, अरविंद गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता,कुलदीप भारद्वाज, जग रोशन गोयल,प्रवीण कुमार सिंघल तथा मातृ शक्ति के रूप में शाखा महिला संयोजिका श्रीमती सुमन अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, सुदेश गर्ग, प्रीति कंसल ,माधवी जैन, साक्षी जैन ,अनिता कर्णवाल , शशि सिंघल ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों ,शाखा के सदस्यों एवं महिलाओं ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया ।
रोटरी विशाल व भारत परिषद विराट ने की सयुक्त कावड़ सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज रोटरी क्लब विशाल व भा०वि०प० विराट शाखा के सयुक्त सहयोग से शिव परिवार सेवा समिति मीनाक्षी चौक के कावड़ शिविर में भोलो को पाव भाजी व गुलाब जामुन का प्रसाद वितरित किया।सर्वप्रथम रोटरी विशाल के अध्यक्ष रो० पवन कुमार गोयल व परिषद विराट के अध्यक्ष श्री संजय कर्णवाल ने भोले नाथ को प्रसाद अर्पण किया।
इसके उपरांत क्लब सचिव रो० मनोज गर्ग व कोषाध्यक्ष रो० नवीन सिंघल और परिषद सचिव श्री राधेश्याम गर्ग सी ए व मनोज सिंघल ने पाव भाजी व गुलाब जामुन का प्रसाद कावड़ियों को वितरण कराया ।इस शिविर सेवा के चेयरमैन श्री अनिल तायल प्रीति तायल, आलोक कुमार सुषमा गुप्ता व राजकमल जैन वंदना जैन रहे।
इस सेवा में सर्वश्री राजेश शरण, संगीता शरण, योगेंद्र नारंग, पुष्पमोहण खंडेलवाल, दिनेश गर्ग बुटीक वाले, सुरेश चंद, सी ए पवन गोयल, उपेंद्र बंसल, सुशील कुमार शर्मा, विनय कुछल, अवनीश मोहन तायल, विजेंद्र अग्रवाल, सुधीर गोयल, राधेश्याम गर्ग, संजय करनवाल, नवीन गोयल, राजेंद्र गोयल, अरविंद संगल, उमेश कुमार गोयल एडवोकेट, कपिल मित्तल, राजेश मित्तल, नवीन सिंघल, सुमीत गर्ग, सुगंध जैन, आशा जैन, रीनू गर्ग, कमल गोयल, अनुपमा सिंघल, देवेंद्र सिंघल, डा पी के कांबोज, शिखा कांबोज, प्रमोद अरोरा, अशोक कुमार, पुष्पा रानी, अवधेश वर्मा, प्रदीप गोयल, आयुष गोयल, रेखा गोयल, शरद जैन, आशा जैन, नीता बंसल, आदि का सहयोग रहा ।

