उत्तर प्रदेश

Meerut News: होमगार्ड की वर्दी का डर दिखाकर ठग लेते थे, शातिर गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

Meerut News: होमगार्ड की वर्दी पहनकर फर्जी नेमप्लेट व फर्जी नोट चलाकर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से 4 मोटर साइकिल, विभिन्न कम्पनी के 5 मोबाइल फोन और 28,000 रुपये नगद तथा सादे कागज से बनी गड्डियां बरामद की गई हैं. SOG टीम व थाना गंगानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन आरोपियों को पकड़ा गया है.

इन अपराधियों का तरीका अलग था. ये लोग पहले नोटों की माला वाली दुकान से 500 व 200 रुपये के नये नोट खरीदते थे. फिर किसी पार्टी को नोट नकली बताकर ये असली नए नोट दे देते थे. साथ ही पार्टी से कह देते थे कि ये नोट नकली हैं. बैंक में नहीं चलाना. वे नोटों को बाजार में चलाने के लिए कहते थे. दो चार दिन बाद जब सारे नोट बाजार मे चला दिए जाते थे तो लोग लालच में आकर ओर रुपये मांगते थे. फिर इसी तरह के पैकेटों में ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर बीच में नोट के आकार के सफेद कागज लगाकर सड़क पर डिलीवरी देते थे.

आरोपी नोटों को गिनने से मना कर देते थे, जिससे कोई उन्हें उसी समय पकड़ ना सके. उन पर विश्वास जमाने के लिए अपना एक आदमी उनके साथ भेज देते थे. कुछ देर बाद इन्हीं के गैंग के सदस्य फर्जी वर्दीधारी अन्य सदस्य को फोन करके बुला लेते थे.

फर्जी वर्दीधारी गैंग के लोग आदमी को पकड़ लेते थे क्योंकि बैग गैंग के सदस्य के पास होता था. ये गैंग के आदमी को पकड़ कर ले आते थे. दूसरे व्यक्ति डर के मारे भाग जाते थे और पार्टी से मिले पैसे जो गैंग द्वारा नोटों के बदले में लिए थे, वो गैंग के पास रह जाते थे. जिन्हें ये लोग आपस मे बांट लेते थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =