उत्तर प्रदेश

Varanasi News: सप्तर्षि आरती के दौरान हुई मारपीट, पीआरओ समेत पांच के खिलाफ चौक थाने में तहरीर

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो गर्भगृह का है, जहां पर सेवादारों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो रही है. बताया जा रहा है कि इस मामले में जहां श्रद्धालुओं की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर के पीआरओ समेत पांच के खिलाफ चौक थाने में तहरीर दी गई है तो वहीं सेवादारों की ओर से इसकी शिकायत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ से की गई है.

शिकायत में सेवादारों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है. आरोप है कि घटना के वक्त पुलिस वहां मौजूद थी लेकिन उसने कोई सहयोग नहीं किया. बता दें कि यह वीडियो सप्तर्शी आरती के पहले का है.

आरती से पहले मंदिर के गर्भगृह को खाली कराया जा रहा था. इसी बीच में दो श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश कर गए. बाहर निकलने को लेकर सेवादारों और श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी हुई. कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. गर्भगृह में ही दोनों पक्षों की ओर से मारपीट होने लगी.

सेवादारों ने इस मामले में सीईओ को लिखित शिकायत की है. वहीं भक्तों की तरफ से वाराणसी के कृष्णानंद गुप्ता ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ चौक थाने में तहरीर दी है, जिसमें तपन शिवानंद पांडे, राजू, तम्मी और पीआरओ अखिलेश के नाम शामिल है. कुछ दिनों पहले ही दर्शन पूजन को लेकर पुलिस और मंदिर कर्मचारियों में विवाद हुआ था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + four =