Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर द्वारा समाज हित में चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत गांव सिखेड़ा में डॉक्टर तनु सिंह एवं टीम के द्वारा पीएचडी रूरल एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

शिविर का उद्घाटन चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित व ९५ वर्ष के बुजुर्ग विक्रम सिंह द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया, इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने सभी ग्राम वासियों से अधिक से अधिक संख्या में चीनी मिल द्वारा सामाजिक सेवा के लिए चलाई जा रही इस मुहिम का लाभ प्राप्त करने की अपील की

शिविर में ४३ महिला ५७ पुरुष एवं ०५ बच्चों सहित कुल १०५ लोगों ने अपना चिकित्सीय परीक्षण, जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी की जांच व उपचार करा कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, शिविर में सभी दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने सामाजिक हित में मंसूरपुर चीनी मिल द्वारा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में किसानों के लिए किए जा रहे अग्रणीय प्रयासों की सराहना करते हुए सभी किसानों एवं ग्राम वासियों से परिवार सहित इस सेवा का भरपूर लाभ प्राप्त करने की अपील की।

इस दौरान चीनी मिल की ओर से महाप्रबंधक (गन्ना) बलधारी सिंह, महाप्रबंधक (प्रशासन) रविंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (गन्ना) उत्तम वर्मा, ग्राम प्रधान अनूप सिंह, उदय सिंह, प्रवीण सिंह, सुरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, दिनेश सिंह, अनिल सिंह, संजीव सिंह, करण सिंह, अजय कुमार, राजीव कुमार, सुशील शर्मा, अरुण सैनी, भारत, मोहम्मद उस्मान,चंद्रपाल एवं अन्य अधिकारी व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे,

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + sixteen =