वैश्विक

Congo: भारत के 2 शांति सैनिक शहीद, मोनुस्को के खिलाफ प्रदर्शन और आंदोलन

Congo के पूर्वी शहर बुटेम्बो में मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र विरोधी प्रदर्शनों में संयुक्त राष्ट्र के तीन शांति सैनिकों की जान चली गई जिसमें दो भारतीय थे. बुटेम्बो के पुलिस प्रमुख पॉल नगोमा ने बताया कि हिंसा में सात प्रदर्शनकारी भी मारे गए हैं. सोमवार को देश के तनावग्रस्त इलाके में प्रदर्शन शुरू हो गए. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि MONUSCO (संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना) हथियारबंद समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल हो रही है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों की शहादत पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा, ‘Congo लोकतांत्रिक गणराज्य में बीएसएफ के दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ है. वे मोनुस्को का हिस्सा थे. इन अपमानजनक हमलों के अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए.’

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, देश में संयुक्त राष्ट्र मिशन के खिलाफ Congo के पूर्वी शहर गोमा में प्रदर्शन के दूसरे दिन कम से कम पांच लोग मारे गए थे और लगभग 50 लोगों के घायल होने कि खबर थी.

सीमा बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई को, Congo लोकतांत्रिक गणराज्य के बुटेम्बो में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दल (MONUSCO) के दो बीएसएफ कर्मियों ने हिंसक सशस्त्र विरोध के दौरान गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया था. अधिकारियों ने कहा कि इस साल मई में शामिल किए गए इलाके में करीब 70-74 बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया था.


पूरे Congo में मोनुस्को के खिलाफ प्रदर्शन और आंदोलन का आह्वान किया था, जिसके बाद गोमा शहर में मामला हिंसक हो गया था. प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र की संपत्ति को भी आग के हवाले किया और उसमे तोड़-फोड़ की. बेनी और बुटेम्बो शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया था, दोनों जगह दो प्लाटून या करीब 70-74 बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया था.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार शांतिपूर्ण ढंग से गुजरा लेकिन आज बुटेम्बो में स्थिति हिंसक हो गई थी. मोरोको रैपिड डिप्लॉयमेंट बीएन का कैंप जहां बीएसएफ कि प्लाटून तैनात हैं वहां का क्षेत्र प्रदर्शनकारियों से घिरा हुआ था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =