Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएवी इंटर कालेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जनपद मुजफ्फरनगर में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निवाघ्ल जी के द्वारा किया गया। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल जी के द्वारा बच्चों को पेट के कीड़ों की दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनमें से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत १ वर्ष से १९ आयु तक के बच्चों को निशुल्क पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में १३५२१७८ बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें १ वर्ष से २ वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर तथा २ वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की पूरी गोली खिलाई गई ।

आज समस्त इंटर कॉलेजों, प्राइमरी स्कूलों, पब्लिक स्कूल, मदरसों, और आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क गोली खिलाई गई, जिन बच्चों को आज किसी कारणवंश एल्बेंडाजोल की गोली नहीं खिला पाए उनके लिए १ अगस्त से ३ अगस्त तक मोप अप राउंड चलाकर पेट के कीड़ों की निशुल्क दवाई खिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता, कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, ष्ठरूष्ट सुश्री तरन्नुम, डॉ राकेश बंसल, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार , जिला समन्वयक संजीव मलिक एवं अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + fifteen =