Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान के खेतो का सर्वे 15 मई से प्रारम्भ होगाः जिला गन्ना अधिकारी

रोहाना। सहकारी गन्ना विकास समिति में जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी २०२०,२१ की कार्य योजना के लिये गन्ना सर्वेक्षण की बैठक सम्पन हुई।

किसान के खेतो का सर्वे १५ मई से प्रारम्भ होगा। बैठक में रोहनामिल के गन्ना प्रबन्धक नरेश मलिक, देवबन्द मिल के प्रतिनिधि बीएस तोमर, थानाभवन मिल के प्रतिनिधि दिनेश, खाइखेड़ी मिल के प्रतिनिधि संजीव, तितावी मिल के प्रतिनिधि डीपी सिंह, ओर रोहाना समिति के ज्येष्ठ विकास निरीक्षक बिनोद कुमार ,सचिव शशि प्रकाश, उपस्थित रहे।

सर्वेक्षण बैठक में जिला गन्ना अधिकारी ने निर्देश दिए कि। गन्ना सर्वे में २ हेक्टेयर से ऊपर जमीन वाले किसानों की जांच होगी। जो किसान अपनी जमीन के अभिलेख उपलब्ध कराएगा

उसी का आगामी पेराई सत्र में सट्टा चालू होगा। समिति में नए सदस्य बनने वाले किसानों की रसीद कटने से पूर्व जांच होगी। उसके बाद रसीद कटेगी। जो किसान मृतक, भूमिहीन,डबल,फर्जी बांड बन्द वाले किसानों का सर्वे में गन्ना नही चढ़ाया जायेगा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया यदि गन्ना सर्वे में किसी भी प्रकार की खामियां पाई गई तो गन्ना पर्यवेक्षकों के विरुद्ध करवाई होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 13 =