उद्धव ठाकरे राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आठ अन्य लोग राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं।
#Maharashtra CM #UddhavThackeray and eight others elected unopposed to state Legislative Council: Official pic.twitter.com/gVkvQYRaho
— RapidLeaks (@RapidLeaksIndia) May 14, 2020
इसी के साथ सीएम उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर छाया संवैधानिक संकट टल गया।मालूम हो कि महाराष्ट्र की नौ विधान परिषद सीटों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।
मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार शहबाज राठौर का नामांकन रद्द हो गया था।
इसके अलावा चार उम्मीदवारों ने मंगलवार को ही अपने नाम वापस ले लिए हैं। इस तरह से नौ सीटों के लिए सिर्फ नौ उम्मीदवार ही बचे थे। जिसके चलते सभी निर्विरोध चुन लिए गए।.

