Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव कुल्हेड़ी में छत गिरने से कई पशु दबे, दो पशुओं की मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) गांव कुल्हेड़ी में बड़ा हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश के चलते किसान के घेर की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। जिसमें सात पशु दब गए, जिनमें दो की मौत हो गई। गिरती छत देख किसान दंपती ने किसी तरह घेर से बाहर भागकर जान बचाई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

बारिश और बिजली कड़कने से हुआ हादसा

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में बस्ती से अलग हटकर अफसर ने अपना घेर बनाया हुआ है। अफसर पत्नी और ५ बच्चों के साथ घेर में ही रहता है। वहीं पर ७ दुधारू पशु पालकर घर का गुजारा चलाता है। अफसर की पत्नी इमराना ने बताया कि देर रात काफी तेज बारिश हुई। बिजली भी कड़की।

बताया कि वह तथा उसका पति अफसर पशुओं के पास घेर में सोए हुए थे। जबकि बच्चों को सामने बने कमरों में सुलाया था। तेज बारिश के साथ जैसे ही बिजली कड़की तो उन्हें छत और दीवारों से अजीब आवाज आना शुरू हुई। बताया कि उसने अपने पति को उठाया और घेरसे बाहर आ गए। इतने में ही घेर की कच्ची छत भरभराकर गिर गई।

जिसमें ७ पशु दब गए। शोर मचाया तो गांव वाले मदद को आए। काफी मशक्कत के बाद मलबे से पशुओं को निकाला, लेकिन उसकी दो झोठी मलबे में ही दबकर मर गई।

घर का सारा सामान, मलबे में दबा, लाखों का नुकसान

इमराना ने बताया कि उन्होने पशुओं को घेर में ही बांधा हुआ था। इसके साथ घर का खाने पीने का सामान भी वे लोग घेर में ही रखते थे। घेर में ही वह पूरे साल का गेहूं रखते थे।

छत गिरने से पशुओं के साथ खाने पीने का सामान तथा साल भर का गेहूं भी मलबे में दब गया। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घेर की छत गिरने से पशुओं के लिए साया भी खत्म हो गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − one =