समाचार (Muzaffarnagar News)
युवक की हादसे में हुई मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ निवासी आरिफ पुत्र अब्दुल हमीद राजपूत का फरीदाबाद से आते हुए सकौती के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में मारी टक्कर मौके पर ही जानसठ निवासी व्यक्ति की मौत, बीवी घायल हालत चिंताजनक कस्बे में छाया गम का माहौल ४ माह पूर्व हुई थी शादी।।
छत गिरने से कई पशु दबे, दो पशुओं की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव कुल्हेड़ी में बड़ा हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश के चलते किसान के घेर की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। जिसमें सात पशु दब गए, जिनमें दो की मौत हो गई। गिरती छत देख किसान दंपती ने किसी तरह घेर से बाहर भागकर जान बचाई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
बारिश और बिजली कड़कने से हुआ हादसा
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में बस्ती से अलग हटकर अफसर ने अपना घेर बनाया हुआ है। अफसर पत्नी और ५ बच्चों के साथ घेर में ही रहता है। वहीं पर ७ दुधारू पशु पालकर घर का गुजारा चलाता है। अफसर की पत्नी इमराना ने बताया कि देर रात काफी तेज बारिश हुई। बिजली भी कड़की। बताया कि वह तथा उसका पति अफसर पशुओं के पास घेर में सोए हुए थे। जबकि बच्चों को सामने बने कमरों में सुलाया था। तेज बारिश के साथ जैसे ही बिजली कड़की तो उन्हें छत और दीवारों से अजीब आवाज आना शुरू हुई। बताया कि उसने अपने पति को उठाया और घेरसे बाहर आ गए। इतने में ही घेर की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। जिसमें ७ पशु दब गए। शोर मचाया तो गांव वाले मदद को आए। काफी मशक्कत के बाद मलबे से पशुओं को निकाला, लेकिन उसकी दो झोठी मलबे में ही दबकर मर गई।
घर का सारा सामान, मलबे में दबा, लाखों का नुकसान
इमराना ने बताया कि उन्होने पशुओं को घेर में ही बांधा हुआ था। इसके साथ घर का खाने पीने का सामान भी वे लोग घेर में ही रखते थे। घेर में ही वह पूरे साल का गेहूं रखते थे। छत गिरने से पशुओं के साथ खाने पीने का सामान तथा साल भर का गेहूं भी मलबे में दब गया। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घेर की छत गिरने से पशुओं के लिए साया भी खत्म हो गया है।
क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में समस्त पुलिस अधीक्षक , समस्त क्षेत्राधिकारीगण , प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी व जनपद के समस्त थानाध्शाखा प्रभारी मौजूद रहे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सर्वप्रथम आगामी मोहर्रम , नागपंचमी , रक्षाबंधन आदि त्योहारों के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी । जिसके उपरांत महोदय द्वारा शराब, खनन, पशु, वन भूमाफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो मे संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि० के अभियोगो मे वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई । गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव जनपद मे खनन, शराब, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार अपराध करने वाले टॉप-१० अपराधियों को नए सिरे से चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया तथा क्षेत्र के टॉप-१० अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी की जाए । साथ ही अवगत कराया कि यदि उक्त टॉप-१० अपराधियों द्वारा किसी और क्षेत्र में अपराध कारित किया जाता है तो इसके लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्ष व सम्बन्धित अन्य पुलिसकर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा । महिला सम्बन्धी अपराधीध्पोक्सो एक्ट सम्बन्धी प्रकरणो में प्रभारी पैरवी कर अभियुक्तो को जल्द से जल्द सजा कराना शासन की प्राथमिकता है, जिसके लिये सभी क्षेत्राधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने सर्किल में ऐसे प्रकरणों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराये । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एन्टी रोमियो स्कॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी दृ अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से, स्कूलध्कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओंध्बालिकाओंध्छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन १०९०, महिला हेल्पलाइन १८१, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन १०७६, पुलिस आपातकालीन सेवा ११२, चाइल्ड हेल्पलाइन १०९८, स्वास्थ्य सेवा १०२, एम्बुलेंस सेवा १०८ एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/फरियादियों/जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं के साथ विनम्र व्यवहार/शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आमजनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानो पर आ सके । थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुको/फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को डायल -११२ के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी०आर०वी० वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायातध्प्रभारी निरीक्षकों को कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
शातिर वांछित को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल जनपद मुजफ्फरनगर के आदेश के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा थाना नई मंडी के वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम अलमासपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० ज्ञानेंद्र सिंह नागर, कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल रवीश शामिल रहे।
आर्थिक सहयोग प्रदान किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ अपने शिक्षणेत्तर कर्मचारी के परिवार के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने बताया कि संघ के कर्मचारी मंगल सिह की विगत 08 जून को सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी सो संघ द्वारा उनके परिवार को 51000 रूपये की धनराशि का चैक आर्थिक सहयोग के रूप मे जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा दिवंगत की धर्मपत्नि को प्रदान की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संघ के जिलाध्यक्ष एवं उनके सभी साथियों की इस पुनीत कार्य के लिए मुक्त कंठ प्रशंसा की। इसी के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी ताराचन्द वर्मा की सेवानिवृत्त राजकीय इण्टर कालेज,मुजफ्फरनगर मे विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र त्यागी प्रधानाचार्य, ब्रिजेश कुमार उप प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, संघ के संरक्षक महकार सिंह, राकेश शर्मा,ताराचन्द वर्मा सहित सभी विभागीय एवं सहायता प्राप्त संस्थाओ के शिक्षणेत्तर साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी किया गया।
रोटरी मिडटाउन ने मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा रात्रि ८ बजे तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मूलचंद रिसोर्ट में मनाया गया। क्लब के ९० परिवारों ने इसमें भाग लिया। सबने खूब मस्ती की और एन्जॉय किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वादिष्ट चाट के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रमा भाटिया और संध्या गोयल ने कियाद्ब फर्स्ट लेडी आरती मित्तल ने तीजो की महत्ता पर प्रकाश डाला। सुमन बिंदल, नेहा गोयल एवं रमन बाला अग्रवाल ने बताया की हम तीजो त्यौहार क्यों मनाते है और रोटरी क्लब मिडटाउन हर साल तीजो उत्सव ऐसे ही मनाती रहेगी।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए जीजा साली, फूफा का नाराज होना , कपल डांस , हल्दी मेहँदी का रिंग सेरेमनी के जैसा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ऐनिस ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कम से कम ७५ परिवारों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम की थीम शादी पर रखी गयी। कार्यक्रम को सफल व् रोचक बनाने में नीरा गोयल , आरती, रेखा अरोरा, ईशा गोयल , लतिका गुप्ता , पायल गर्ग , निशि गोयल, निशि मिश्रा ,रेखा कमल , सीमा भटनागर, मनीषा अग्रवाल , पारुल कुच्छल, पल्लवी अग्रवाल , बबिता गोयल, सोनिया जैन , शैली कुच्छल , डिम्पल वर्मा, आसिमा जैन, नीरू मित्तल , शालू गर्ग , मुक्त अग्रवाल , अरुणा कुच्छल , शालिनी अग्रवाल ,पूजा, चारु गुप्ता, रीतू अग्रवाल, रीतू गर्ग, पीयूष अग्रवाल, अमित कुच्छल व् समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार का योगदान रहा है । कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष अंकित मित्तल व् कोषाध्यक्ष गौरव गोयल का विशेष योगदान रहा। क्लब सचिव रो सुशोभ बिंदल जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
वाटर कूलर का कपिलदेव अग्रवाल ने किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति सदैव ही जनहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है इसी क्रम में आज मोहल्ला सरवट क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में एक ठंडे पानी का फ्रिज (वाटर कूलर) का लोकार्पण माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल एवं समाजसेवी मनोहर लाल जी अरोड़ा के कर कमलों द्वारा करवाया गया ,समर्पित परिवार द्वारा नगर में यह ८वा वाटर कूलर लगवाया गया है
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समर्पित युवा समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि समिति इसी प्रकार जन कल्याण के कार्य करती रहेगी मंत्री जी ने जज्बा दौड़ की सफलता की शुभकामनाएं भी दी। यह वाटर कूलर श्री मनोहर लाल एवं उनके पुत्र समर्पित युवा शुभम अरोर ने अपने बुजुर्गों की पुण्य स्मृति में समर्पित युवा समिति को भेंट किया।
वाटर कूलर की पूरी जिम्मेदारी शिव मंदिर सभा के अध्यक्ष कृष्ण पाल एवं उनकी टीम की रहेगी। इस अवसर पर शरद शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, डॉक्टर संदीप शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं समर्पित युवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे समर्पित युवा अमित पटपटिया ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया व सभी को आगामी १३ अगस्त को होने वाली जज्बा ८ दौड़ में आमंत्रित किया साथ ही आशा व्यक्त की यह फ्रिज अनेक प्यासे लोगों की प्यास जाएगा एवं समिति इसी प्रकार जनकल्याण के कार्यों में अग्रसर रहेंगी।
गहरे गड्ढे में डीसीएम धसा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के मेरठ रोड पर आज सुबह कम्पनी बाग के सामने सडक के गडढे मे डीसीएम धंस गया। विदित हो कि पिछले काफी समय से मेरठ रोड पर सीवर डलने का कार्य हो रहा है। जिस कारण मेरठ रोड की एक साईड मे जगह जगह गडढे व भराई का कार्य चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व टै्रफिक पुलिस गडढे मे फंसी गाडी को क्रेन से निकलवाने की जुगत मे लग गई।
सेवानिवृत्ति पर विदाई दी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस रेडियो विभाग कार्यशाला सहायक (वर्कशॉप हैण्ड) रणजीत सिंह के सेवानिवृत्ति आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि रणजीत सिंह ने अपनी सेवा के लगभग ३५ वर्ष के अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। रणजीत सिंह पुत्र स्वः श्री हरिराम जिनकी जन्मतिथि दिनांक १५/०७/१९६२ है तथा निवासी ग्राम मसूरी थाना इंचौली जनपद मेरठ से है।
रे० उ०नि० रणजीत सिंह दिनांक ०३/०७/१९८७ को उ०प्र० पुलिस रेडियो विभाग कार्यशाला सहायक (वर्कशॉप हैण्ड) पद पर भर्ती होकर प्रथम नियुक्ति रे०मु० लखनऊ में रहे । इसके उपरान्त १९८९ मे जनपद नैनीताल में स्थानान्तरण पर गये तथा १९९० में स्थानान्तरण पर जनपद मुजफ्फरनगर आये, मात्र ०७ माह उपरान्त ही स्थानान्तरण पर जनपद बिजनौर गये। १९९५ को जनपद बिजनौर में ही सहायक परिचालक पद पर प्रोन्नत हुए तदोपरान्त १९९६ में स्थानान्तरण पर जनपद हरिद्वार गये, जो पहले उ०प्र० का ही एक जनपद था, इसी जनपद मे वर्ष-१९९९ में प्रधान परिचालक पद पदोन्नत हुए तदोपरान्त श्री रणजीत सिंह वर्ष-२००० मे जनपद गाजियाबाद स्थानान्तरण पर गये इसके उपरान्त वर्ष २००३ में जनपद मुजफ्फरनगर आये तथा वर्ष २००७ में जनपद फतेहपुर स्थानान्तरण पर गये तथा ०१ वर्ष उपरान्त ही वर्ष २००८ मे जनपद गाजियाबाद स्थानान्तरण पर गये । इसी प्रकार दिनांक ०६/०५/२०१२ को स्थानान्तरण पर जनपद मुजफ्फरनगर आये तथा दिनांक १३/११/२०२० को रे०उ०नि० पद पर पदोन्नत हुए तथा लगातार जनपद मुजफ्फरनगर में कार्यरत रहे। रे०उ०नि० रणजीत सिंह लग्नशील, मेहनती, निष्ठावान अनुशासित कर्त्तव्यनिष्ठ तथा ईमानदार एवं व्यवहार कुशल रहे है। इन्हे अपने कार्य की पूर्णतयाः जानकारी है। मै इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हॅू कि ये अपने परिवार सहित सकुशल रहें तथा इन्हें दीर्घआयु प्राप्त हो। इस दौरान रणजीत सिंह को शॉल ओढाकर एवं आदि देकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में आरआई रंजन अनेजा, आरएमओ सतीश कुमार, दीपक शर्मा, मनोहर, प्रमोद कुमार, किरण सिंह, पंकज शर्मा, सिद्धार्थ, ब्रजमोहन शर्मा, आनंद धीमान, राजू कुमार, सुनील धीमान, निशांत आदि मौजूद रहे।
पीआरवी ने बचाई जान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गाड़ी और बाइक की गंभीर टक्कर से घायल पड़े २ लोगो को देखकर राहगीरों ने तुरन्त १०८ और ११२ सहायता के लिए फोन मिलाया।११२की पीआरवी मात्र ५ मिनट में घायलों के पास पहुंचती हैं और बिना देरी किए घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। दुर्घटनाओं पर एम्बुलेंस से कम समय में पीआरवी ही पहुंचती हैं, जबकि दोनो को सूचना एक ही समय पर मिलती है। पीआरवी के समय पर पहुंचने से बहुत लोगो की जान बचा ली गईं हैं।
महिलाओं ने तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) न्यु दावत रैस्टौरैंट लिंक रोड आदर्श कॉलोनी में सांय आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका शर्मा जी (प्रान्तीय संयोजिका तीज उत्सव) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम से हुआ समयबद्धता पुरस्कार की विजेता श्रीमती रागिनी जैन व वीना मित्तल जी रही जिन्हें शाखा की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया सभी उपस्थित महिलाओं को टीका लगा कर स्वागत किया गया। श्रीमती सुदेश गर्ग द्वारा हरियाली तीज के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद एक नये रूप में तम्बोला का आयोजन किया गया जिसका सभी ने भरपूर आनन्द लिया। डॉ मन्जु गुप्ता, प्रीति कंसल, सुरभि सिंघल,रीना खोसला,सवि गोयल,नेहा त्यागी,रीचा व सन्तोष गोयल के एक से एक सुंदर एकल नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रीति अग्रवाल, सुदेश गर्ग के भजन, परिणिती गोयल व रागिनी जैन के तीज पर गाये गीत ने समां बांध दिया। तीज के गीतों पर सामूहिक नृत्य मे सभी महिला सदस्यों भाग लिया। मोनिका शर्मा व शाखा महिला संयोजिका सुमन अग्रवाल ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दी। सरप्राइज गिफ्ट निकाले गए। कार्यक्रम में शाखा के पैंतालीस परिवार व अतिथियों ने भाग लिया। शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल की और से सभी उपस्थित परिवार को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने स्वादिष्ट चाट व घेवर का आनंद लिया।
पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरस्वती शिशु मन्दिर जू हाई स्कूल, साकेत, मुजफ्फरनगर में भारतीय योग संस्थान देहली के संस्थापक श्रद्धेय स्व. श्री प्रकाश लाल जी की १३वीं पुण्य तिथि को स्मृति दिवस के रूप में क्षेत्रीय सैन्टर सरस्वती शिशु मन्दिर साकेत में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने प्रकाशलाल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि श्अपने दीपक स्वयं बनोश् को उन्होंने चरितार्थ कर दिखाया। १० अप्रैल १९६७ को उनके द्वारा शुरू किये गये एक केन्द्र से आज भारत के २३ प्रान्तों व दस देशों में लगभग ४००० केन्द्र नियमित चल रहे हैं जिनमें निःशुल्क योग साधना कराई जाती है। श्री प्रकाशलाल जी ने सर्वे भवन्तु सुखिनः तथा वसुधैव कुटुम्बकम को अपना आदर्श बनाया उनका अन्तिम संदेश था, संस्थान ऐसे कार्यकत्ताओं का निर्माण करना चाहता है जो लेटे हुए को बैठा दे, बैठे को खड़ा कर दे और खड़े को दौड़ा दे दूसरे में प्राण फूंक दे अर्थात् दूसरे का प्रेरणा स्रोत बन जाए, क्या आप ऐसा बनेंगे?श् उनके इन सिद्धान्तों को अपनाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कुसुम त्यागी, विमलेश त्यागी, मनोरमा त्यागी, डा. पी.के. राजवंशी, रजनीश शर्मा, नीलम त्यागी, सुधा त्यागी, श्रीमती इमला ठाकुर, कविता, रामपाल सिंह, विकास शर्मा आदि का मुख्य सहयोग रहा।
शारदेन में तीज महोत्सव की धूम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर में हरियाली तीज मनाई गई । कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने सावन आयो रे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी के बच्चों के लिए लीफ प्रिंटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें इफरा, इनाया , अनाबिया अनाया और आयशा हरी- हरी पोशाक हरी दृ हरी चूड़ियां तथा माथे पर हरी- हरी बिंदिया लगाए बड़ी ही प्यारी दिख रही थी, ऐसा लग रहा था कि पूरा विद्यालय परिसर हरियाली में बदल गया है। एल.के जी की आरजू, शिविका , आयांश,अनीमा ने आया सावन का महीनाज्. पर ग्रुप डांस किया।
इसी तरह यूकेजी ब्लू और रेड के बच्चों ने हरे दृ हरे हेड गेयर लगाकर विद्यालय में सजे झूले का आनंद लिया।
मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई , कार्यक्रम में बच्चे व अध्यापिका हरे रंग के परिधान में शामिल हुए। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा सात से लेकर १०वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया तथा अलग-अलग डिजाइन में मंत्रमुग्ध करने वाली कलाकृतियां प्रस्तुत की। जिनमें से प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान देना बहुत ही कठिन कार्य था फिर भी मेहंदी प्रतियोगिता की संचालिका श्रीमती उमा तोमर के द्वारा प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान दिया गया जो इस प्रकार है- कक्षा १० स की श्रुति तोमर और पाखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। १० अ की पूर्णिमा और ८ स की ईवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,८ अ की भव्या रघुवंशी और ८ स की जान्हवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा ९ अकी शुभि को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। प्रतियोगिता के बाद छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या च्श्रीमती धारा रतन च् ने कहा कि त्योहारों का आगमन तीज से ही आरंभ हो जाता है जो होली तक चलता है। सावन माह में चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहा जाता है। बरसात के मौसम में चारों ओर हरियाली बढ़ जाती है और प्रकृति खिल उठती है। उन्होंने छात्रों को अपने त्योहार को प्रसन्नता से मनाने का आह्वान किया तथा सभी बच्चों एवं अध्यापिकाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।
बालिका के साथ घर मे घुस कर बलात्कार-आरोपी शारुख को उम्र कैद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गत दो अगस्त २०२० को शामली जिले के थाना कैराना के एक गांव मे १५ वर्षीय बालिका के साथ घर मे घुस कर वलात्कार के मामले में आरोपी शाहरुख को उम्र कैद की सजा व २६ हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर ६ माह की अतिरिक्त जेल काटनी पड़ेगी। अदालत ने गत शनिवार की शाम को सजा सुनाई। आरोपी घटना के बाद से ही जेल में है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत पोक्सो कैराना के जज मुमताज अली की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधियाकता संजय चौहान व विशेष अभियोजक पोक्सो पुष्पेंद्र मालिक ने पीड़िता सहित ८ गवाह पेश कर पैरवी की। पीड़ित ने अपने बयानों में अभियोजन की कहानी का पूर्ण समर्थन किया। अभियोजन की कहानी के अनुसार गत १२ अगस्त २०२० को शामली जिले के थाना कैराना के एक गांव में घर मे घुस कर १५ वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई। पुलिस ने धारा ४५२, ३७६, ५०६ आईपीसी व ३/४पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

