Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अन्तर्राज्य मोबाईल लूट व चोर गिरोह के लूटेरे गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अन्तर्राज्य मोबाईल लूट व चोर गिरोह के दो शातिरों को दो मोबाइल, डमी मोबाइल, एक बाइक व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया।

एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव के निर्देशन में व इंस्पैक्टर नई मंडी कोतवाली सुशील कुमार सैनी की मौजूदगी में नई मंडी पुलिस ने क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोपा रोड स्थित गांव चाँदपुर पुलिया से चाँदपुर जाने वाले रास्ते से दो शातिर लूटेरे अभियुक्तगण ऐजाद उर्फ मुन्ना पुत्र कल्लू नि० किदवईनगर थाना नई मण्डी मु०नगर, नदीम उर्फ सोनू पुत्र नईम नि० कूकडा थाना नई मण्डी मु०नगर को मय एक अदद मोबाईल फोन रियल मी कम्पनी का ( वादी से लूट का ) व एक अदद मोबाईल फोन विवो कम्पनी का (जो लूटेरो ने वादी को देने के लिए दिखाया था) व ६ अदद मोबाईलनुमा मय लेदर के कवर मे बन्द शीशे के टुकडे व एक डबल फिक्स स्ट्रॉग वन ड्राप पैकेट (कवर की चेन को चिपकाने के लिये) व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया 

अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है। इस गैंग के सदस्यों के द्वारा अन्य घटनाएं भी की गयी है जिनकी जानकारी की जा रही है एवं इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० बालिस्टर त्यागी, का० योगेश कुमार, का० विक्रम कुमार, का० राजेश शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =