वैश्विक

Bihar में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई, घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लोकसेवक

Bihar में अररिया  में 2 लोकसेवकों को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. चंपारण में एक मह‍िला अधिकारी के पति को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. इन सभी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

भ्रष्ट लोकसेवको के विरूद्ध निगरानी विभाग की टीम लगातार कारवाई करने में जुटी है. इसी क्रम में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अररिया जिला स्थित त्रिवेणीगंज में पदस्थापित 2 लोकसेवकों को घूस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार लोकसेवकों में सहायक अभियंता हेमचन्द्र लाल कर्ण और कनीय अभियंता फुलेश्वर रजक शामिल हैं. दोनों ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित हैं. सहायक अभियंता हेमचन्द्र लाल कर्ण और कनीय अभियंता फुलेश्वर रजक को निगरानी विभाग की टीम ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब ये दोनों घूस के तौर पर 102000 रुपये ले रहे थे.

निगरानी विभाग की टीम ने इस कारवाई को करने से पहले इन दोनों के विरुद्ध में पटना स्थित निगरानी थाना में FIR दर्ज कर ली थी. इसके बाद टीम ने अपनी प्लानिंग के तहत हेमचन्द्र लाल कर्ण को 62000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. फुलेश्वर रजक कार्य प्रशाखा सिकटी, अररिया को 40000 रुपये रिश्वत लेते उनके कार्यालय कक्ष सिकटी अररिया से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

यह कारवाई परिवादी शिव कुमार वर्मा द्वारा की गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई. दरअसल, इन दोनों पर शिव कुमार द्वारा किये गये कार्य का भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायत का सत्‍यापन करने के बाद अनुसंधानकर्त्ता अरुण पासवान पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.

एक अन्‍य मामले में निगरानी की टीम ने रेणु कुमारी पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना कार्यालय गौनाड़ा, जिला पश्चिमी चम्पारण के पति राजेश कुमार गुप्ता को 13500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दरअसल, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने यह कार्रवाई निगरानी थाना में दर्ज मामले के आधार पर की है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =