फिल्मी चक्कर

Salman Khan ने फिल्म ‘भाईजान’ में दुनिया के सबसे छोटे सिंगर Abdu Rozik को किया कास्ट

Salman Khan की अगली कॉमेडी-ड्रामा ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का नाम बदलकर ‘भाईजान’ कर दिया गया है. वे इस फिल्म के लिए अभी भी कलाकारों को कास्ट कर रहे हैं. फिल्म से अब अब्दु रोजिक  (Abdu Rozik )जुड़ गए हैं, जिसका खुलासा खुद सिंगर ने किया है.

Abdu Rozik  दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और अपनी क्यूटनेस की वजह से दुनिया भर में मशहूर हैं. अब्दु रोजिक तजाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं. वे लोगों के बीच अपने रैप के लिए मशहूर हैं. वे सलमान खान से IIFA 2022 अवॉर्ड्स के दौरान मिले थे. अब्दु रोजिक ने सलमान खान के साथ काम करने की खुशखबरी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है.

अब्दु रोजिक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं भाईजान के लिए रेड्डी हूं.’ बुधवार को मीडिया से बातचीत में अब्दु रोजिक ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, सलमान खान को धन्यवाद. मैं सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (जिसे ‘भाईजान’ भी कहा जाता है) में काम कर रहा हूं.’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 17 =