उत्तर प्रदेश

Lucknow News: आरजी कंस्ट्रक्शन  के मालिक रजनीश गोयल ने की आत्महत्या, तहकीकात शुरू

Lucknow News: हजरतगंज स्थित अशोक मार्ग स्थित आवास पर रियल स्टेट के बड़े कारोबारी ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने वाले कारोबारी रजनीश गोयल  अशोक मार्ग स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में रहते थे। रजनीश गोयल आरजी कंस्ट्रक्शन  के मालिक थे।

 सुसाइड की खबर पाकर मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रजनीश गोयल के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

जिस वक्त रजनीश गोयल ने सुसाइड किया घर में उनके माता-पिता के अलावा नौकर और वह मौजूद थे। उन्होंने ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। उनके माता-पिता नीचे के फ्लोर पर थे।

बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी ने प्रयागराज में हैं। रजनीश गोयल की दो बेटियां हैं, जो अमेरिका में पढ़ती हैं। फिलहाल इतने बड़े कारोबारी ने क्यों आत्महत्या जैसा कदम उठाया, यह जांच का विषय है। उनके परिवार वाले भी अभी इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =