उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंत्री कपिलदेव ने की वीडियो कान्फ्रेंस

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर देश भर के विधायकों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।देश भर में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर, दुकान, कार्यालय, प्रतिष्टान पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी मा० मंत्रीगण, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों से इस अभियान को गति देने और सफल बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि नड्डा ने हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक समस्त जनप्रतिनिधियों को एक रूपरेखा बताई है। उन्होंने बताया कि 9 से 11 अगस्त तक तिरंगामय वातावरण बनाने की जिम्मेदारी संगठन की ओर से दी गई है

जिसमें पोस्टर्स, हार्डिंग्स, बैनर्स, आर्टिकल, समाचार पत्र आदि के माध्यम से जनता को जागरूक कर अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करनी है। जानकारी देते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा 10, 11 व 12 अगस्त को क्षेत्र में तिरंगा यात्रा तथा 12 व 13 अगस्त को प्रभात फेरियां निकाली जाएगी।

कपिल देव ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुडे राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता संवित पात्रा ने कहा कि इस दौरान क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस-पास सफाई एवं उन पर श्र(ांजलि, पुष्पांजलि भी अर्पित की जाएंगी।

मंत्री कपिल देव ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि मा० प्रधानमंत्री, मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा० मुख्यमंत्री के आह्वान पर सभी अपने घर, प्रतिष्ठानों पर १३ से १५ अगस्त तक ध्वजारोहण कर आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनायें और उसकी फोटो, सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 1 =