Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला पंचायत सदस्य वार्ड-३४ में मतदान के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जानसठ। (Muzaffarnagar  News) उपचुनाव को लेकर जिला पंचायत सदस्य वार्ड-३४ में मतदान के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन का दल-बल के साथ निरीक्षण किया गया।े जनपद मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत के वार्ड -३४ में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हो रहे मतदान सुबह ०७ बजे से आरम्भ हो गये है।

मतदान के दृष्टिगत प्रशासन की समस्त तैयारियो का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव द्वारा सम्पूर्ण दल-बल के साथ किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा वार्ड – ३४ के तिसंग, मनफोडा, घटायन के क्षेत्रों मे बने मतदान स्थल का निरीक्षण किया गया 

मतदान के ससमय प्रारम्भ होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है कही कोई गडबडी की आंशका नही है

सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस फोर्स की तैनाती की जा चुकी है। उन्होनें कहा कि मतदान कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा डालने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार एवं सी०ओं शकील अहमद मौजूद रहें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =