उत्तर प्रदेश

Bareilly News: चौकी चौराहे पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बेघर कर दिया दरोगा आरिफ खान ने

Bareilly News: तीन तलाक पीड़ित महिला रुबीना खान खुद RPF में सिपाही है और 2006 में उसकी शादी आरिफ खान से हुई थी. शादी के वक्त आरिफ यूपी पुलिस में सिपाही था. लेकिन अब उसका प्रमोशन हो गया है और वर्तमान में वह बिजनौर जिले में दरोगा के पद पर तैनात है जबकि रुबीना बदायू में तैनात है. रुबीना के एक लड़का और एक लकड़ी है.

चौराहे पर जब दरोगा आरिफ खान अपनी पत्नी को तीन तलाक़ दे रहा था तो उसके बच्चे रो रहे थे और कह रहे थे पापा ऐसा मत करो, हमें तुम्हारी बहुत याद आएगी. लेकिन पत्थर दिल पिता का दिल नहीं पसीजा. उसने अपनी पत्नी को पहले तो चौराहे पर खूब गालियां सुनाई फिर उसे तलाक तलाक तलाक बोलकर पल भर में जिंदगी भर का रिश्ता खत्म कर दिया. तीन तलाक की इस घटना के बाद उसकी पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है.

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि एक महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के खिलाफ दर्ज मुकदमे की पैरवी के लिए महिला थाने आई थी. तभी उसका पति भी मौके पर आ गया और दोनों के बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद उसके पति ने एक बार में तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21489 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − three =