वैश्विक

Mandsaur: सब इंस्पेक्टर इंदु इवने ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठग डाले 20 लाख रुपये, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Mandsaur: महिला सब इंस्पेक्टर इंदु इवने ने अपने पति तरुण शर्मा के साथ मिलकर कई बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी करके करीब 20 लाख रुपये ऐंठ लिये. पीड़ित की रिपोर्ट पर अब ठगी करने के आरोप में सब इंस्पेक्टर और उसके कथित पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. सब इंस्पेक्टर इंदु इवने मंदसौर जिले के शामगढ़ थाने में पदस्थ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

शामगढ़ थाना इलाके के भटुनि गांव निवासी रिंकेश पाटीदार ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर इंदु से उसकी मुलाकात उस समय हुई जब वह चंदवासा चौकी प्रभारी थी। उस समय रिंकेश की मोबाइल की दुकान थी. सब इंस्पेक्टर इंदु ने रिंकेश को बताया कि तरुण शर्मा उसके पति हैं और उनकी अच्छी जान पहचान है.

उनके पति पोस्ट ऑफिस और महिला बाल विकास में सरकारी नौकरी लगवा रहे हैं. इस पर रिंकेश ने अपनी नौकरी के लिए उनको रुपये दे दिये. बाद में अपनी जान पहचान वाले कई लोगों से भी रुपये दिलवाये. सब इंस्पेक्टर इंदु इवने और तरुण शर्मा ने उन लोगों से अपनी मां के फोन पर नंबर 97539 28720 पर फोन पे करीब 20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए.

उसके बाद आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर इंदु और उसके साथी तरुण शर्मा ने उनको नौकरी का ज्वाइंनिग लैटर भी दे दिया है. लेकिन जब वे वहां पर गए तब पता चला कि वे सब लैटर फर्जी हैं. इस पर उन्होंने जब इंदु से अपने रुपये वापस मांगे तो पहले तो वे टालमटोल करते रहे. बाद में जब वे रुपये लेने के लिये देवास जिले के बागली में गए तो वहां पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी.

इस पर फरियादी ने पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को एक लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की. पुलिस की जांच में पता चला कि नौकरी दिलाने के नाम पर महिला सब इंस्पेक्टर इंदु और उनके साथी ने फरियादी और उसके साथियों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =