उत्तर प्रदेश

Lucknow News: स्वतंत्र देव सिंह ने दिया विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा

Lucknow News:  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नेता विधान परिषद बना दिया गया है। हालांकि, इस संबंध में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

केशव प्रसाद मौर्य वर्तमान में उप मुख्यमंत्री हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह फूलपुर लोकसभा सीट से तीन लाख से अधिक मतों से जीते थे। अप्रैल 2016 में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। केशव प्रसादो भाजपा में पिछड़े वर्ग के नेता के तौर पर जाना जाता है।

सूत्रों का कहना है कि स्वतंत्र देव सिंह ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। इसी के साथ उनके स्थान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नेता विधान परिषद बनाये जाने की जानकारी आ रही है।

 स्वतंत्र देव सिंह अब सिर्फ जलशक्ति मंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने जुलाई के आखिर में बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था।

वह 2019 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। उनके अध्यक्ष रहते भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 255 सीटें जीती थीं। स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + two =