Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस लाइन में हुआ ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) आजादी का अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा कैम्प कार्यालय तथा पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण ।

आजादी का अमृत महोत्सव तथा श्हर घर तिंरगा कार्यक्रमश् के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में राष्ट्रगान एवं झण्डागीत का उद्बोधन करते हुए ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गयी

 इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वीपर अनीता के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर भी झण्डा लगाया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय , पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिस अधिकारियोंध्कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने-अपने आवासों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु निर्देशित किया गया ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 16 =