Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ईद-उल-फितर: मुस्लिम समाज के लोगो ने बाजारों मे खरीदारी की

मुजफ्फरनगर। ईद उल फितर के त्यौहार को लेकर मुस्लिम समाज के लोगो ने बाजारों मे खरीदारी की। इस दौरान नगर के विभिन्न बाजारों मे अच्छी-खासी भीड देखने को मिली। पुलिस दिनभर व्यवस्था बनवाती नजर आई।

पवित्र रमजान माह के आज आखिरी दिन तथा ईद उल फितर के त्यौहार के कारण नगर के विभिन्न बाजारों भगत सिह रोड, शिव चौक, कटहेरा मोचियान, तारा चन्द मार्किट आदि मे अच्छी खासी भीड रही।

विदित हो कि करीब दो माह से लोग कोरोना से जंग जीतने मे लगे हुए थे। सब बाजार मार्केट बंद कर अपने घरो मे ही रह रहे थे। पर आज प्रशासन की और से दी गई छूट के कारण नागरिको ने विशेष तौर पर मुस्लिम समाज के लोगो ने जूते, कपडे तथा श्रंगार के सामान की खरीदारी की। वहीं कई जगह सोशल डिस्टेन्सिग की धज्जिया भी उडी।

वहीं दूसरी और डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बाजारों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं खास तौर पर सोशल डिस्टेंसिग के अनुपालन को सुनिश्चित कराते नजर आए।

सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एसडीएम सदर, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − five =