Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही से व्यापारियो मे रोष

मुजफ्फरनगर। व्यापारियो ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही पर रोष व्यक्त करते हुए अधिकारियो से उनकी समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की।

कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण तथा लॉकडाउन के पालन हेतु जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत भीड से बचने तथा अधिक से अधिक समय तक घर मे ही रहने के निर्देश दिए गए थे।

लेकिन ईद के त्यौहार तथा नागरिको की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए प्रशासन द्वारा आज सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी गई।

जिससे नागरिको तथा व्यापारियो ने राहत महसूस की। बताया जाता है कि आज दोपहर के वक्त चर्च के समीप स्थित भगवती मार्किट पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मियो ने भगवती मार्किट के बाहर खडे वाहनो मे से कुछ वाहनो को अतिक्रमण का हवाला देते हुए क्रेन की मदद से उठवा लिया।

जिससे बाजार मे खरीदारी करने आए ग्राहको मे हडकम्प मच गया। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्यवाही से व्यापारियो मे भी रोष बन गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − four =