Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव के कारण तथा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत हर्षोल्लास का त्यौहार ईद सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए बहुत सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना के कारण घरो मे ही ईद की नमाज अदा की गई।

वैश्विक संकट कोविड-19 के बढते प्रभाव के कारण जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशो के चलते तथा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत ईद की नमाज घरो पर ही अदा की गई । इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ख्याल रखा गया। कोरोना के कारण सभी लोग अपने घरो मे रहे तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व फोन द्वारा सभी ने एक दूसरे को ईद के त्यौहार की बधाई देते हुए त्यौहार की खुशियां को साझा किया। कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण इस बार ईद का त्यौहार कुछ फीका फीका सा रहा।

क्योंकि इस बार ना तो कहीं पर मेला व झूले आदि लग पाये और ना ही लोग एक दूसरे के घर ईद की बधाई, शीर अथवा मिठाई देने के लिए गए। हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष नन्हे मुन्नो मे भी ईद को लेकर हर साल जैसा हर्षोल्लास देखने को नही मिला। कोरोना वायरस के कारण लोगो ने अपने घरो मे ही रहकर त्यौहार का लुत्फ उठाया। बच्चो ने भी अपने परिजनो के साथ त्यौहार की खुशीयां साझा की।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने ईद के त्यौहार के मददेनजर क्षेत्र मे भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल आईपीएस ने सुबह करीब आठ बजे शिव चौक, मिनाक्षी चौक, खालापार,ईदगाह, शामली रोड आदि का भ्रमण किया तथा ये दोनो अधिकारी कुछ देर के लिए शामली स्टैण्ड पुलिस चौकी पर भी रूके।

तत्पश्चात सिटी मजिस्ट्रैट अतुल कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने जिला अस्पताल चौराहा व लद्धावाला पहुंचे तथा लद्धावाला मे की गई बैरिकेटिंग तथा अन्य व्यवस्थाओ के लिए मौके पर मौजूद अधिनस्थो को निर्देशित किये। इस दौरान शहर कोतवाल अनिल कप्परवाल, एसएसआई कोतवाली श्री यादव आदि मौेेजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =