उत्तर प्रदेश

Bijnor News: बुद्धुपाड़ा इलाके में तिरंगा बांटने पर मिली सिर कलम करने की धमकी, घर के बाहर ISI के नाम से चस्पा किया गया धमकी भरा पत्र

Bijnor News:  एक गरीब परिवार को तिरंगा झंडा बांटने पर सिर कलम करने की धमकी मिलने से पूरा परिवार दहशत व सदमे में है. पुलिस प्रशासन ने पुलिस परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी है. साथ ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस की कई टीमें लगाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

अरुण कश्यप उर्फ अन्नू एक छोटे से मकान में अपने परिवार के साथ बिजनौर के बुद्धुपाड़ा इलाके में रहता है. 14 अगस्त की सुबह अरुण कश्यप के परिवार ने उठ कर देखा कि इनके मकान के मुख्य दीवार पर हाथ से लिखी चंद लाइन का धमकी भरा एक कागज चस्पा था.

दीवार पर चिपके कागज़ की इबारत –

“अन्नू तुझे घर-घर तिरंगा देने की बहुत खुशी है. तेरा भी सिर तन से अलग करना पड़ेगा-ISI के साथी.”

धमकी भरा पत्र देखकर पुलिस के अफसरों के भी होश उड़ गए आनन-फानन में अरुण कश्यप के परिवार के घर सुरक्षा मुहैया करा दी गई. साथ ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर सीओ की अगुवाई में कई पुलिस की टीम लगाकर मामले की जांच की जा रही हैं. एसपी सिटी, बिजनौर डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएगा प्रभावी तरिके से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

अरुण कश्यप की माने तो उनका परिवार खौफ़ के मारे बेहद दहशतज़दा है. पूरा परिवार छोटे से कमरे में कैद हो चला है. परिवार की आंखों व चेहरे पर खौफ व दहशत की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =