ओमिक्रॉन के खिलाफ भी काम करेगी आने वाली New वैक्सीन: Adar Poonawalla
ओमक्रॉन को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ Adar Poonawalla ने एक बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि भारत में जल्द ही ओमिक्रॉन के लिए वैक्सीन आने वाली है.
एनडीवी की खबर के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया नोवावैक्स के साथ एक ओमिक्रॉन स्पेशल वैक्सीन पर काम कर रहा है. यह बात Adar Poonawalla ने एक इंटरव्यू के दौरान कही. उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि ओमिक्रॉन के खिलाफ बन रही वैक्सीन इस साल के अंत तक आ जाएगी.
Adar Poonawalla के मुताबिक कंपनी में तैयार किया जा रहा है टीका ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बी5 के खिलाफ मुख्य रूप से कारगर होगा. उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट के साथ साथ उसके मुख्य वेरिएंट के खिलाफ भी काम करेगा.
Adar Poonawalla ने कहा कि यह वैक्सीन एक बूस्टर वैक्सीन के रूप में भी काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि भारत के लिए ओमिक्रॉन स्पेसफिक वैक्सीन को बढ़ावा देना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ओमिक्रॉन हल्का नहीं बल्कि खुद को एक गंभीर फ्लू की तरह प्रस्तुत करता है.

