Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर: अमृत महोत्सव में ध्वजारोहण के साथ हुआ, कार्यालय का शुभांरभ

मुजफ्फरनगर उ0 प्र0 उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के प्रदेश कार्यालय पर आजादी का 75 वाँ अमृत महोत्सव धूम धाम से मनाया गया। स्वतंत्र प्रभार उ0 प्र0 के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।

प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कसंल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने इससे पूर्व गांधी कालौनी में (बिजली घर के पास) उ0 प्र0 उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के प्रदेश कार्यालय का दीप प्रजवलित कर उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय गान के उपरांत मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भीमसैन कंसल, गौरव स्वरूप ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष सुनील ग्रोवर के निर्देशन में प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र मित्तल ने किया।

इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मिश्रा श्री गुरू सिंह सभा से बरार साहब, वसुन्धरा रेजीडेंसी से सुमित रोहल, गांधी कालौनी हाउसिंग सोसायटी से पवन छाबड़ा अतुल गर्ग (टीटू) कृष्ण गोपाल मित्तल, टी0 एस0 मान, सभासद प्रेमी छाबड़ा पूर्व सभासद विवेक चुघ, अरूण सपरा, गजेन्द्र सिंह राणा (सीमेंट वाले), चमनलाल कुक्की, रामानुज दूबे, सुरेन्द्र मित्तल भूपन शर्मा ख्याली शर्मा, सचिन शर्मा, दीपक शर्मा (सकरनी पुट्टी) देव भारद्वाज, नवीन अरोरा, सन्नी कपूर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के उपरांत सभी को मिष्ठान का वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील ग्रोवर ने आमंत्रित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =