Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया,सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जनपद न्यायालय परिसर खुलने के बाद निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को कोरोना के प्रति जागरूकता बरतने की सलाह दी।

जानकारी के अनुसार आज न्यायालय परिसर खुलने के साथ ही कचहरी में कुछ चहल-पहल देखी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कचहरी एवं न्यायालय परिसर का भ्रमण किया तथा न्यायालय परिसर में लगी ड्यूटियों का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस के प्रत्येक कर्मचारी के पास में सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता हो तथा कोरोना से बचाव हेतु किसी भी पुलिसकर्मी के पास उपरोक्त जरुरी सामान की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ड्यूटी करने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोने/सेनिटाईज करने हेतु सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल के जवानों को सतर्कता के साथ इस बात का ध्यान रखना है कि न्यायालय परिसर में आने-जाने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं होना चाहिए। जिसके पास मास्क नहीं है, उसे किसी भी दशा में न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाये।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि न्यायालय परिसर में कोई भी व्यक्ति अनावश्यक कार्यों से नहीं घूमना चाहिए, जिस व्यक्ति को अदालती कार्य हो, वही यहां पर रहना चाहिए। न्यायालय परिसर के अन्दर व्यक्तियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाये, यदि जमावडा लगा तो ऐसे लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत किया जाये। इसी के साथ एसएसपी ने कहा कि न्यायालय परिसर में अनावश्यक वाहनों का प्रयोग भी नहीं करने दिया जाये तथा परिसर में मौजूद व्यक्तियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कम से कम दो गज की दूरी बनाकर कार्य कराया जाये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 12 =