फिल्मी चक्कर

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की सीरीज़ ‘कहने को हमसफ़र है’ का एक संगीतमय सफ़र

घोषणा की बाद से ही, दर्शक ‘कहने को हमसफ़र है’ के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। पिछले सीज़न से रिलेशनशिप सीरीज़ के सभी सवालों के जवाब 6 जून को दिए जाएंगे, जो दोपहर 12 बजे से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा!
लेकिन उससे पहले, दर्शकों को एक अनोखा यूट्यूब प्रीमियर ‘ओ मेरे हमसफ़र’ देखने मिलेगा जो कि ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की सीरीज़ ‘कहने को हमसफ़र है’ की स्टार कास्ट के साथ एक डिजिटल म्यूजिक कॉन्सर्ट है। यूट्यूब प्रीमियर की मेजबानी गायक, टेलीविजन एंकर और पूर्व ऑल इंडिया रेडियो एफएम रेनबो रेडियो जॉकी, मिहिर जोशी द्वारा की जाएगी। 
इस अनोखे यूट्यूब प्रीमियर का आगाज़ पहले दो सीज़न के सफ़र के साथ शुरू होगा, जो दर्शकों के जहन में ‘कहने को हमसफ़र हैं’ की बीती यादें ताज़ा कर देगा। साथ ही, यह भी प्रदर्शित कोय जाएगा कि सभी किरदार प्रत्येक सीज़न के साथ किस तरह प्रगति की है।

दर्शकों के लिए इंडियन आइडल फेम और बहुमुखी प्रतिभा गायक अभिजीत सावंत, बहुमुखी प्रतिभा सिंह बघेल और छोटे उस्ताद संगीत रियलिटी शो की विजेता ऐश्वर्या मजमुदार द्वारा प्रस्तुत किए गए शो के मंत्रमुग्ध कर देने वाला जादुई म्यूजिकल परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया जाएगा। सभी कलाकार सोशल मीडिया और यूट्यूब पर बेहद लोकप्रिय हैं और कहने की ज़रूरत नहीं है कि उनके उत्साही प्रशंसक निश्चित रूप से ‘कहने को हमसफ़र हैं’ के लोकप्रिय गानों की उनकी प्रस्तुति के साथ आश्चर्यचकित होने के लिये तैयार है। 
इस यूट्यूब प्रीमियर में शो के कलाकार रोनित रॉय, गुरदीप पुंज, मोना सिंह, अपूर्वा अग्निहोत्री, पलक जैन और पूजा बनर्जी के साथ रोचक बातचीत देखने मिलेगी। लॉकडाउन के बीच, शो के कलाकारों ने अपने घरों की सुरक्षा से वीडियो रिकॉर्ड करने का प्रयास किया है और दर्शकों के लिए यह विशेष प्रीमियर ले कर आये जो ‘कहने को हमसफ़र है’ के प्रति उनके सामान्य प्रेम और विश्वास को दर्शाता है।
यह म्यूजिकल कॉन्सर्ट का यूट्यूब प्रीमियर ऑल्ट बालाजी की अनोखी पहल है जिसे निश्चित रूप से सभी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाएगा। इसलिए, 26 मई को शाम 5 बजे ऑल्ट बालाजी के यूट्यूब पेज पर म्यूज़िक कॉन्सर्ट के प्रीमियर के लिए तैयार हो जाइए।
(स्पाइस भाषा से गुरप्रीत कौर द्वारा)

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + fifteen =