Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस मुठभेड में 10 हजार का ईनामी बदमाश माजिद घायल

तितावी। थाना क्षेत्र में आज हुई मुठभेड में १० हजार का ईनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गया। घायल बदमाश के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक थाना तितावी क्षेत्र में राजीव भट्टे के सामने रजवाहे की पटरी बुढीना कलां के पास आज दोपहर पुलिस चेकिंग कर रही थी।

जब पुलिस ने वहां से बाईक पर गुजर रहे बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस द्वारा आत्मक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान माजिद पुत्र तैमूर निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना के रूप में हुई।

घायल बदमाश १० हजार रुपये का ईनामी है। पुलिस ने उसके कब्जे से ०१ तमंचा, कारतूस तथा ०१ मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सीडी डाउन बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्त माजिद जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना तितावी पर पंजीकृत अभियोगों में वांछित अपराधी है, तथा उसके खिलाफ चोरी, गैगेस्टर आदि की संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन अभियोग दर्ज हैं। माजिद थाना तितावी से १० हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 17 =