Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बस चालकों में सवारियों को बैठाने को लेकर हुई मारपीट

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) सवारियां बैठाने को लेकर दो बसों के चालकों में बीच सड़क  मारपीट हो गयी जहां लात घूंसे और लाठी भी चले। पुलिस का खौफ जहां एक तरफ गुंडे बदमाशों पर है लेकिन सवारियां बैठाने वाले बस चालकों पर शायद पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है

तभी तो शहर के बीचो-बीच खुलेआम सवारियां बैठाने को लेकर दो बस चालकों में सवारियों को बैठाने को लेकर मारपीट हुई जिसमें लातघूसों के साथ डंडे भा चले।

थाना सिविल लाईन क्षेत्र के सरकुलर रोड पर बस चालकों ने एक दूसरे को देखने की धमकी तक दे डाली गइ जितनी देर में घटना का पता चलते पुलिस मौके पर पहुंचती उतने में ही वहां से दोनों बस चालक अपनी अपनी बस लेकर मौके से फरार हो गए।

बड़ी बात यह देखने को मिली कि जिन सवारियों को लेकर दो बस चालकों में आपस में जबरदस्त घमासान हो गया वह सवारियां बस में बैठी ही नहीं।

दिनदहाड़े दो बस चालकों में हुए आपस में घमासान को देखने के लिए मौके पर तमाशबीनो की जहां भीड़ जुट गई तो वही क्षेत्र के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। दोनों ही बसे भैंसाली डिपो की अनुबंधित बसे बताई जा रही जो मु० नगर से मेरठ के लिए चली थी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 1 =