उत्तर प्रदेश

Maharajganj जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की फोटो लगाकर जालसाज अधिकारियों से मांग रहा रुपये

Maharajganj के कई अधिकारियों के पास डीएम सत्येंद्र कुमार की फोटो लगे व्हाट्सएप नंबर से मैसेज गया. मैसेज में पहले तो अधिकारियों को हड़काया गया और बाद में उनसे रुपयों की डिमांड की गई. इसी तरह का मैसेज अपर जिलाधिकारी के पास भी पहुंच गया तो अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से इस बाबत जानकारी लेनी चाही, तब जाकर मामला खुला. किसी जालसाज द्वारा डीएम की फोटो का इस्तेमाल कर जिले के अधिकारियों को धमकाया जा रहा था और उनसे रुपए ऐंठने की कोशिश की गई थी.

Maharajganj  एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर स्थानीय थाना कोतवाली में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया. अब इस पूरे मामले की कोतवाली पुलिस जांच करने में जुटी हुई है. 

मोबाइल नंबर 6306152386 से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की फोटो लगी व्हाट्सएप  मैसेज भेजकर पहले अधिकारियों को उनके क्रियाकलाप और कार्यों को लेकर धमकी और चेतावनी दी गई.

उसके बाद उनसे रुपयों की डिमांड की गई. कई अधिकारियों के पास इस तरह के मैसेज गए तो वह अपनी गलती मान कर चुपचाप पैसों के इंतजाम में लग गए, लेकिन जब इस तरह का मैसेज अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा के पास गया तो अपर जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम को पूरी बात बताई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 19 =