Maharajganj जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की फोटो लगाकर जालसाज अधिकारियों से मांग रहा रुपये
Maharajganj के कई अधिकारियों के पास डीएम सत्येंद्र कुमार की फोटो लगे व्हाट्सएप नंबर से मैसेज गया. मैसेज में पहले तो अधिकारियों को हड़काया गया और बाद में उनसे रुपयों की डिमांड की गई. इसी तरह का मैसेज अपर जिलाधिकारी के पास भी पहुंच गया तो अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से इस बाबत जानकारी लेनी चाही, तब जाकर मामला खुला. किसी जालसाज द्वारा डीएम की फोटो का इस्तेमाल कर जिले के अधिकारियों को धमकाया जा रहा था और उनसे रुपए ऐंठने की कोशिश की गई थी.
Maharajganj एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर स्थानीय थाना कोतवाली में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया. अब इस पूरे मामले की कोतवाली पुलिस जांच करने में जुटी हुई है.
मोबाइल नंबर 6306152386 से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की फोटो लगी व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पहले अधिकारियों को उनके क्रियाकलाप और कार्यों को लेकर धमकी और चेतावनी दी गई.
उसके बाद उनसे रुपयों की डिमांड की गई. कई अधिकारियों के पास इस तरह के मैसेज गए तो वह अपनी गलती मान कर चुपचाप पैसों के इंतजाम में लग गए, लेकिन जब इस तरह का मैसेज अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा के पास गया तो अपर जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम को पूरी बात बताई.

