उत्तर प्रदेश

BJP कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री को जमकर पीटा पत्नी और परिजनों ने, अवैध संबंध की शिकायत

BJP कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री को बीजेपी की ही महिला नेत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया था. मोहित सोनकर नामक इस बीजेपी नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष उसके साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह बीजेपी नेता कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्रीय मंत्री बताया जा रहा है.

पत्नी का कहना है कि वह कई दिनों से अपने पति को समझा रही थी. लेकिन शनिवार को उसने अपने पति को कार में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी. फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

BJP कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री की पत्नी ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है. पत्नी का कहना है कि महिला ने उसके पति को फंसाया है. पत्नी का आरोप है कि महिला का कई महीनों से अवैध संबंध चल रहा है.

आरोप है कि महिला ने उसके पति से कहकर उसे घर से भी निकलवा दिया था और पिटवाया था. पत्नी ने बताया कि शनिवार को रात से ही BJP कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री व्हाट्सएप पर चैटिंग कर रहे थे. इसके बाद मुझे घर में छोड़कर उससे मिलने चले गए. उसके बाद महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =