वैश्विक

राष्ट्रध्वज का अपमान:तिरंगा लिए अभ्यार्थी पर लाठी बरसाने वाले एडीएम के.के सिंह के खिलाफ जांच का आदेश

Patna में शिक्षक अभ्यर्थियों की बर्बरता से पिटाई और राष्ट्रध्वज के अपमान मामले में पटना के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रशेखर सिंह ने संज्ञान लिया है. उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए दो सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित की है. उन्होंने डीडीसी और एसपी सिटी मध्य को अभ्यर्थियों पर लाठी बरसाने वाले एडीएम के.के सिंह के खिलाफ जांच का आदेश दिया है.

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है. डीएम ने कहा कि राष्ट्रध्वज का अपमान करना बर्दाश्त के लायक नहीं. वहीं, तिरंगा लिए अभ्यार्थी पर लाठीचार्ज मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि जो चीजें आज सामने आई हैं वो गलत है. ऐसा नहीं होना चाहिए था.

मैंने जिलाधिकारी से फोन कर बात की है. जांच कमेटी बना दी गई है. दोषी पाए जाने पर करवाई होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई महागठबंधन की सरकार चल रही है. मुख्यमंत्री के द्वारा 20 लाख रोजगार की बात कही गई है, युवाओं को नौकरी दी जाएगी. हम प्रतिदिन लोगों से मिल रहे हैं, उनकी बातों को सुन रहे हैं. इस मामले को लेकर हम गंभीर है. युवाओं को घबराने की जरूरत नहीं. बस थोड़ा संयम बरतें. बीजेपी के लोगों ने दो साल बर्बाद किया, लेकिन अब काम हो रहा है. हमलोग काम कर रहे हैं. रोजगार और नौकरी देने के लिए सरकार काम कर रही है. पहले डाउट था पर अब स्पष्ट है कि लोगों को रोजगार मिलेगा.

तेजस्वी के बयान से अलग उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने छात्रों पर लाठीचार्ज का समर्थन किया है. पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आज के प्रदर्शन को साजिश का हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा कि जो प्रतिबंधित इलाका है उसमे छात्रों को जाने की जरूरत नहीं थी. जिस तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था उसमें साजिश दिखती है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =