पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की Beur Jail के अंदर छापेमारी
बिहार के सबसे बड़े जेल में जब पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की छापेमारी तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस छापेमारी में एक साथ 7 मोबाइल फोन, चाकू समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले. बिहार के Beur Jail के अंदर से मिल रही शिकायतों के आधार पर पटना पुलिस की विशेष टीम ने छुट्टी के दिन रविवार को जेल में बड़े पैमाने पर छापेमारी की.
Beur Jail प्रशासन समय-समय पर जेल के अंदर छापेमारी करता रहता है लिहाजा जेल के अंदर किसी का जी के पास कोई मोबाइल नहीं मिला लेकिन जेल के बाहर सेल के बाहर मोबाइल फोन समेत कई चीजें मिलने से कई सवाल खड़ा होना लाजमी है.
Beur Jail छापेमारी का नेतृत्व खुद पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने किया. उनके साथ एसडीएम सदर एसपी फुलवारी थानाध्यक्ष समेत एक दर्जन दारोगा और 116 कॉन्स्टेबल की टीम शामिल थी.
छापेमारी सुबह 11 बजे शुरू हुई जो तकरीबन 4 घंटे तक चलीं. छापेमारी के दौरान जेल के अंदर से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद होने लगी. इसमें दूध के पैकेट में 4 मोबाइल एक साथ मिले जो कचरे के डब्बे में रखे हुए थे. इसको वॉर्ड नंबर 3/11 और 3/10 के बीच में रखा हुआ था.
3 मोबाइल सर्च के दौरान दीवार के पास छिपाए हुए मिले. एसएसपी राजीव मिश्रा के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ बेउर थाने में केस दर्ज कराया गया है. उधर जेल अधीक्षक ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चीफ रेड वॉर्डन इंचार्ज हेड वॉर्डन और वॉर्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
बिहार के सबसे बड़े Beur Jail के अंदर से कई जिलों में अपराधिक वारदातों अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन के उपयोग की बात धड़ल्ले से आ रही थी. लिहाजा पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंच गई तो मोबाइल के अलावा चार्जर डाटा केबल हीटर चाकू समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं. पटना पुलिस की इस कार्रवाई से जेल के अंदर खलबली मची हुई है.

