उत्तर प्रदेश

Maharajganj- घटनास्थल पर लड़की द्वारा हत्या आरोपियों से झड़प के साक्ष्य मिले: कोचिंग जा रही नाबालिग लड़की की हत्‍या

Maharajganj:  ट्यूशन के लिए निकली एक नाबालिग लड़की का गला रेत कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं. घटना घुघली थाना क्षेत्र के बारी गांव के राजी टोला स्थित नहर के पास की है. नाबालिग लड़की की खून से सनी लाश देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस की कई टीमें लगाकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

 घुघली थाना क्षेत्र के बारी गांव के राजी टोला के समीप नहर पर शनिवार दोपहर जब ग्रामीणों ने खून में सनी नाबालिग की लाश देखी तो उनकी चीख निकल पड़ी. ग्रामीणों के शोर मचाने पर आस पास के इलाके के कई लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद किया.

शव के पास ही मृतक लड़की की साइकिल गिरी हुई थी. घटनास्थल को देखने के बाद प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले अरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया. जब सफलता नहीं मिली तो उसने युवती को मौत के घाट उतार दिया.

 मृतक नाबालिग लड़की कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गजरा गांव की निवासी थी. वह प्रतिदिन कोचिंग के लिए महाराजगंज की सीमा क्षेत्र से इंदरपुर जाती थी. इसी दौरान घात लगाकर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर नाबालिग लड़की को मौत के घाट उतार दिया. घटनास्थल पर लड़की द्वारा हत्या आरोपियों से झड़प और विरोध के भी साक्ष्य मिले हैं. मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने जल्द टीमें बनाकर घटना के खुलासे का दावा किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =