उत्तर प्रदेश

Bareilly Love Jihad: चांद बाबू ने विशाल बनकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया

Bareilly Love Jihad चांद बाबू ने विशाल बनकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रेप कर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली. आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चो का पिता है. युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पीलीभीत के जहानाबाद निवासी आरोपी चांद बाबू ने युवती को अपना नाम डॉक्टर विशाल बताया. फिर मुरादाबाद की हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया. विश्वास में लेकर चांद बाबू ने युवती के साथ कई बार संबंध बनाए. साथ ही उसने युवती के आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फोटोज भी ले लिए. डेढ महीने पहले युवती को पता चला कि वह चांद बाबू है और डॉक्टर विशाल बनकर उसको बेवकूफ बनाया.

चांद बाबू की सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने जब उससे दूरियां बनाना शुरू किया तो आरोपी युवक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. आपत्तिजनक वीडियो और फोटोज के नाम पर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा. चांद बाबू ने युवती को फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर बदनाम करने की धमकी दी. उसे डरा धमकाकर अपने साथ बरेली ले आया. बरेली में वह शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मन्नत गेस्ट हाउस में युवती को लेकर पहुंचा. यहां पर पीड़िता ने किसी तरह फोन कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद बरेली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डीएसपी बरेली सिटी श्वेता यादव के मुताबिक, मुरादाबाद निवासी युवती ने कल रात 112 पर फोन करके सूचना दी थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया. चांद बाबू ने विशाल बनकर एक युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया और जब युवती को जानकारी हुई तो चांद बाबू ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया.  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21714 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =