वैश्विक

तेलंगाना के वरिष्ठ Congress नेता एमए खान ने दिया पार्टी से इस्तीफा, गुलाम नबी आजाद के बाद अब राहुल गांधी पर लगाए आरोप

Congress नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के एक दिन बाद तेलंगाना के एक वरिष्ठ Congress नेता ने भी इस्तीफा दे दिया है. तेलंगाना के एम ए खान ने राहुल गांधी पर आरोप मढ़ते हुए शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वे वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं. कांग्रेस में इस घटनाक्रम पर हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आई हैं.

एमए खान ने पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यवहार सही नहीं है. उनके काम करने की अलग ही प्रक्रिया है जिसके बारे में कोई नहीं जानता.जिस तरह से गुलाम नबी आजाद ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों में लिखे अपने पत्र में राहुल गांधी की बचकानी हरकतों को पार्टी के पतन के लिए जिम्मेदार ठहराया है, उसी तरह से एमएलए एमए खान ने भी पत्र लिखा है.

उन्होंने कहा है कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष बने हैं तब से पार्टी का लगातार पतन हो रहा है. एमए खान ने कहा, “राहुल गांधी की अपनी एक अलग विचार प्रक्रिया है, जो ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक किसी भी सदस्य से मेल नहीं खाती. पार्टी ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां दशकों से पार्टी के लिए जी जान लगाने वाले वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नहीं पता कि वरिष्ठ नेताओं के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए. एमए खान ने कहा कि मेरे पास पार्टी के संचालन में भाग नहीं लेने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है.इससे पहले पांच दशक से कांग्रेस से जुड़े दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे से कांग्रेस में भूचाल आ गया.

Congress अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों में लिखे अपने पत्र में गुलाम नबी आजाद ने कई तरह के आरोप लगाए जिनमें पार्टी के धाराशायी होने के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया. गुलाम नबी आजाद ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी जिन मूल्यों और सिद्धांतों के लिए जानी जाती है, राहुल गांधी उनका गला घोंट रहे हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + seven =