उत्तर प्रदेश

Meerut News: रामलीला ग्राउंड कॉलोनी  में  एक बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की नृशंस हत्या

Meerut News:  रामलीला ग्राउंड कॉलोनी  में  एक बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की नृशंस हत्या कर दी गई है.  दोनों की निर्मम हत्या करके शव को बेड के बॉक्स में डाल दिया गया और इसके बाद बदमाश घर का ताला लगाकर और स्कूटी लूट कर फरार हो गए. यह घटना देर रात की बताई जा रही है. देर रात जब बैंक मैनेजर घर लौटा और घर का ताला लगा देखकर परेशान हो गया, जैसे ही ताला खुलवाया गया तो घर के अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए.

घटना मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड कॉलोनी की है, जहां बिजनौर जिले की पीएनबी शाखा में काम करने वाले बैंक मैनेजर संदीप देर रात अपने घर लौटे घर का ताला लगा देखकर परेशान हो गए, जिसके बाद वह पुलिस थाने भी पहुंचे. काफी तलाशी के बाद जब पत्नी और बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने घर का ताला तोड़ डाला. घर के अंदर का नजारा देख हड़कंप मच गया. संदीप की गर्भवती पत्नी और 5 वर्ष के बेटे का शव बेड के बॉक्स में मिला.

मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद हत्या से जुड़े साक्ष्य इकठ्ठा करने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी तलब किया गया. खुद एसएसपी रोहित से जवान भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गईं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eight =