उत्तर प्रदेश

Varanasi एमपी-एमएलए कोर्ट के बाहर घोसी सांसद अतुल राय अचानक हुए बेहोश

घोसी से बसपा सांसद अतुल राय (Atul Rai) की अचानक तबीयत खराब हो गई. पेशी से पहले ही Varanasi एमपी-एमएलए कोर्ट के बाहर सांसद अतुल राय बाहर अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद आनन-फानन में उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मी उन्हें उठाकर अंदर ले गए. बता दें कि रेप पीड़िता और उसके गवाह साथी को आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में बसपा सांसद अतुल राय की आज यानी गुरुवार को एसीजेएम 5 एमपी-एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की कोर्ट में पेशी थी. सांसद अतुल राय पेशी के लिए आए मगर अदालत में पेश होने के पहले ही बेहोश होकर गिर पड़े.

अगस्त महीने में ही घोसी से बसपा सांसद अतुल राय को वाराणसी की एमपी-एमएलए अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया था. अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म, फर्जीवाड़ा, धमकी देने और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था और वह फिलहाल नैनी जेल में हैं. गौरतलब है कि बलिया जिले के मूल निवासी और वाराणसी के उप्र कॉलेज की पूर्व छात्रा ने एक मई 2019 को अतुल राय पर दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया था.

पीड़िता ने तहरीर में लिखा था कि अतुल राय ने उसे अपने चितईपुर स्थित फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म करने के साथ ही, उसकी फोटो और वीडियो बना लिया, जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगे. सांसद ने 22 जून 2019 को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था, तब से वह प्रयागराज के नैनी जेल में बंद हैं.

इसी बीच 16 अगस्त 2021 को उच्चतम न्यायालय के सामने पीड़िता और उसके मित्र और मुकदमे के गवाह सत्यम राय ने फेसबुक लाइव कर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिनकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गयी थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =