Muzaffarnagar: श्याम बाबा की शोभा यात्रा 10 सितम्बर को निकलेगी, श्याम परिवार सुखी परिवार ने कसी कमर
Muzaffarnagar: श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति (रजि0) मुज़फ्फरनगर द्वारा 25 वां रजत जयंती महोत्सव दिनांक 5 सितम्बर 2022 से 12 सितम्बर 2022 तक बहुत धूम धाम से मनाया जा रहा हैं। गत वर्षों की भांति नगर में 10 सितम्बर 2022 को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जिसमें श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर सवार होकर विभिन्न मार्गों पर अपने भक्तों को दर्शन देंगे तथा साथ ही साथ घोड़े, 4 बैंड, डीजे, मनमोहक झांकियां व ढोल ताश आदि पर स्वागत हेतु प्रसाद वितरण की तैयारियां की जा रही हैं।यात्रा छारियाँ मन्दिर (माता वाला मन्दिर) से आरम्भ होकर गौशाला रोड़ से पुरानी गुड़ मंडी होते हुए पीठ बाजार, बिंदल बाजार से वकील रोड, गौशाला, द्वारकापुरी, ग़ांधी कालोनी, अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, भोपा पुल होते हुए रामलीला भवन के पास सम्पूर्ण होगी।
#Muzaffarnagar श्री श्याम परिवार सुखी परिवार ने की प्रेसवार्ता। श्री श्याम वन्दना महोत्सव एवं विशाल शोभा यात्रा शनिवार 10 सितम्बर से होगी प्रारम्भ। pic.twitter.com/sWqFsd0rBI
— News & Features Network (@mzn_news) September 8, 2022
#WATCH #Muzaffarnagar श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर सवार होकर विभिन्न मार्गों पर अपने भक्तों को दर्शन देंगे तथा साथ ही साथ घोड़े, 4 बैंड, डीजे, मनमोहक झांकियां व ढोल ताश आदि पर स्वागत हेतु प्रसाद वितरण की तैयारियां की जा रही हैं: जानकारी देते अचिंत सागर गर्ग pic.twitter.com/JHC6QOv94p
— News & Features Network (@mzn_news) September 8, 2022