उत्तर प्रदेश

Agra News: नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपयों की कर रहा था ठगी, निलंबित जेल वार्डन गिरफ्तार

Agra News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले निलंबित जेल वार्डन को हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस की गिरफ्त में आए मोहम्मद असलम खान के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस से बचने के लिए आरोपी असलम खान जगह बदल बदल कर रह रहा था । मोहम्मद असलम का एक ठिकाना राजपुर चुंगी में सदर बाजार में है ।

आरोपी का दूसरा ठिकाना जयपुर हाउस थाना लोहामंडी में था । जबकि पुलिस से बचने के लिए आरोपी असलम खान मदार गेट अजमेर राजस्थान में भी रह रहा था। एसपी सिटी आगरा विकास कुमार ने बताया कि आरोपी असलम खान ने कई लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धन वसूला था । आरोपी के खिलाफ हरी पर्वत थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था । इसके अलावा भी आरोपी के खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज हैं । इनमें एक मुकदमा थाना हरी पर्वत में दर्ज है । जबकि एक मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज है ।

आरोपी असलम खान जिला कारागार एटा में तैनात था । 16 मार्च 2021 को आरोपी असलम खान को निलंबित कर दिया गया था । इसके बाद से आरोपी असलम लोगों से नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपयों की ठगी कर रहा था । जब लोगों की नौकरी नहीं लगी और उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 4 =