समाचार (Muzaffarnagar News)
युवक का शव पेड से लटका मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज सवेरे के समय शहर कोतवाली क्षेत्र के गाँव पिनना बाईपास पर एक खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर क्षेत्र मे हडकंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दी है। मृतक युवक प्रेमपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार और नगर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीएम व उर्जा मंत्री को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दी गुड खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्त्ल व मंत्री श्यामसिंह सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उर्जा मंत्री अरविन्द शर्मा को पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार ने 2019 में ही किसानो को उनके टयूबवैल के विद्युत कनैक्शन पर ही कोल्हू मे गन्ना पेरकर गुड बनाने की अनुमति तुरंत प्रदान कर दी थी।
परन्तु अभी तक किसान इसका फायदा नही उठा पा रहे हैं। अधिकांश टयूबवैलो पर विद्युत उपभोग बताने के लिए मीटर भी लगे हुए हैं। चंद कोल्हू जो इंटिरियर मे चल रहे हैं उनसे हर महीने मोटी धनराशि वसूली जा रही है। कोल्हू वालो ने टेम्परेरी कनैक्शन लिए थे। उसके बाद भी उन्हे मीटर में ओवरलोड बताकर एक लाख रूपये से लेकर 3 लाख रूपये तक के नोटिस भेजे गए। आरोप है कि कई बार मनमाफिक भारी अवैध धनराशि ना मिलने पर इस कुटी उद्योग के कोल्हू मालिक पर कई-कई लाख रूपया विद्युत-विभाग द्वारा अनाप-शनाप बयाज-पैनल्टी असैसमेंट के नाम पर थोप दिया जाता है। हमारा सुझाव है कि कोल्हू वालो से पूरे सीजनन की एक मुश्त धनराशि बिना विद्युत मीटर लगाये ले ली जाये ताकि विद्युत विभाग के भारी आर्थिक व मानसिक शोषण से सर्वहारा वर्ग बच सके।
फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना छपार एवं थाना नगर कोतवाली में समाधान दिवसध्थाना दिवस पर सुनी जन समस्याएं प्रदेश सरकार के मंशानुरूप समाधान दिवसध्थाना दिवस में आये हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियो के मोबाइल पर बात कर की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारीध्कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उक्त आशय के निर्देश थाना छपार व थाना नगर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवसध्थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने व्यक्त किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाधान दिवसध्थाना दिवस में आयी जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओंध्महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए थाना छपार में कुल ३ शिकायतें प्राप्त हुई दो मौके पर ही निस्तारण कर दी गई एक शिकायत पर टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए ! इसी प्रकार थाना नगर कोतवाली मे, एक शिकायत प्राप्त हुई मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया इस अवसर पर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि समाधान दिवस में आई छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उनका समय-सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन प्रकरणों की पुनरावृत्ति न होने पावे।
इस अवसर पर एसपी सिटी थानाध्यक्ष, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण सहित फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।
निःशुल्क कंसलटेंसी व काउंसलिंग देती है थर्टी फोरटी : गोयल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान टेनिस खिलाड़ी व कोच अर्णव आलोक गोयल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वे मूलरूप से मुजफ्फरनगर के निवासी है तथा शारदेन स्कूल में शिक्षा के दौरान ही उन्होंने उस समय टेनिस खेलना शुरू कर दिया थ्ज्ञा जब वे कक्षा ४ के छात्र में थे। टेनिस खिलाडी अर्णव आलोक गोयल ने बताया कि धीरे धीरे उनकी टेनिस के प्रति रूचि बढती चली गयी ओर उन्होंने टेनिस को अपना करियर बना लिया। इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मैच खेले और अपनी अलग पहचान बनाई।
इन्होंने भारत में टेनिस को जन जन तक पहुंचाने के लिए थर्टी फोर्टी टेनिस अकादमी के नाम से एक मिशन बनाया और अकेडमी की शाखाएं देश विदेश में खोली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्णव आलोक गोयल ने बताया कि, टेनिस कैरियर के रास्ते दिखाता हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एकेडमी फ्री कॉउंसलिंग और कंसल्टेंसी दे रही हैं। अब तक ३०० से ज्यादा खिलाड़ियों का वें मार्गदर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर आलोक गोयल एवं अनुष्का आलोक गोयल भी मौजूद रहें।
भोपा रोड एवं जॉली रोड स्थित पेपर मिलो का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन के नेतृत्व में कई विभागों की टीम के साथ भोपा रोड एवं जॉली रोड स्थित पेपर मिलो का निरीक्षण किया गया!
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन के प्रदूषण विभाग एवं दमकल विभाग के साथ भोपा एवं जौली रोड स्थित पेपर मिलो का संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम सदर परमानंद झा सहित दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी और उनकी पूरी टीम तथा क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग के अवर अभियंता विपुल कुमार के साथ पहले भोपा रोड पर अग्रवाल पेपर मिल, बागेश्वरी पेपर मिल, मीनू पेपर मिल, सिद्धबली पेपर मिल उसके बाद जौली रोड पर कृष्णाचंल पेपर मिल सहित कई जगह बारीकी से निरीक्षण किया! कई स्त्रोतों के शिकायत प्राप्त हो रही थी कि पेपर मिलो द्वारा ईंधन के रूप में पन्नी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी टीम द्वारा गहनता से जांच करायी गयी तथा निरीक्षण में जिला प्रशासन ने दमकल व्यवस्था एवं विभाग द्वारा जारी फायर सेफ्टी के संबंध में एन०औ०सी०, पानी की निकासी की व्यवस्था, वेस्ट के रूप में राख इत्यादि का निस्तारण, जीएसटी, श्रमिकों के पंजीकरण व अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए!!
हार्ट चेक अप कैंप आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय मेरठ रोड स्थित सिंघल नर्सिंग होम परिसर में गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर एवं मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के संयुक्त सौजन्य से हार्ट चेक अप कैंप आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन सर्वश्री डॉक्टर गिरीश मोहन सिंघल गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल सचिव होतीलाल शर्मा शिविर संयोजक मनोज जैन एलजी वाले मनोहर लाल कालरा इंजीनियर लोकेश चंद्रा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम से पधारे डॉक्टर संजय मित्तल एमडीडीएम केशव खेरा डॉक्टर अंबुज मेदांता के पीआरओ अनिमेष कुमार आदि ने अपने चिकित्सीय टीम के साथ इस शिविर में आए हुए हार्ट पेशेंट को भली प्रकार से उनकी शारीरिक जांच करते हुए देखा और उन्हें हर प्रकार से चिकित्सीय सलाह मशवरा प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की एक हार्ट चेकअप शिविर में आए हुए विद्वान डॉक्टरों ने ना केवल हृदय रोगियों को ही देखा वर्णन इसमें अस्थि रोग विशेषज्ञ और सुप्रसिद्ध फिजिशियन के द्वारा आए हुए रोगियों की अन्य जांच भी की गई जिससे उन्हें शारीरिक बीमारियों से और मानसिक बीमारियों से बचाया जा सके शाकाहारी खानपान व्यायाम प्रातः सायं भ्रमण और परिश्रम आदि के साथ अच्छा जीवन जीने और अच्छा साहित्य पठन-पाठन करने की राय देते हुए चिकित्सक भाइयों ने रोगियों को अपने मनोबल को बनाए रखने और सकारात्मक सोचने की बात कही सर्व श्री राजेंद्र साहनी एके अग्रवाल ब्रजमोहन अरविंद गुप्ता अतुल ऐरन ल.के. मित्तल अवनीश मोहन तायल बीएम गुप्ता सत्यपाल सिंह सिंगर बोहरनलाल मधुसूदन एडवोकेट प्रमुख उद्योगपति मनोज बाटला डॉ मुकेश अरोड़ा मुकुल दुआ प्रदीप शर्मा प्रमोद मित्तल संदीप दास एडवोकेट प्रोफेसर सतीश चंद मित्तल शिवचरण गर्ग पूर्व विधायक अशोक कंसल रामकुमार तायल सत्य प्रकाश मित्तल विश्वरत्न गुप्ता विशाल हैप्पी नवीन सिंघल कृष्ण गोपाल मित्तल विनोद सिंघल राजेंद्र गोयल डॉक्टर हरदेश कुमार डॉक्टर गंगल डॉ अशोक कुमार डॉ कुशवाहा डॉ अजय पवार डॉक्टर विवेक कुमार डॉक्टर विकास गर्ग पुष्पेंद्र अग्रवाल अजय मंगल रवि कुमार आदि नगर व जनपद के गणमान्य जन उपस्थित रहे।
मुठभेड में दो शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध हथियार तथा चोरी की एक सैंट्रो कार बरामद हुई है। हर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि एसएसपी ने बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। उन्होंन बताया कि एसएसपी के आदेश पर रात करीब २ बजे बुढाना मोड पर बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर कांबिंग शुरू की।
बताया कि कुछ ही देर में एक संदिग्ध सैंट्रो कार पुलिस को दूर से आती दिखाई दी। जिसको रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाशों ने कार में बैठे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने आपको को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की तो बदमाश कार से उतरकर फरार होने का प्रयास करने लगे। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान अकरम पुत्र यासीन निवासी जैन नगर थाना खतौली मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। बताया कि बदमाश पर हाल में ही शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। दबोचा गया दूसरा बदमाश नदीम पुत्र सलीम भी जैन नगर खतौली का रहने वाला है। बताया कि बदमाश अकरम पर विद्युत उपकरण तथा विद्युत का अन्य सामान चोरी करने के मामले में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में बदोचे गए बदमाशों से ०२ तमंचे मय ०६ खोखा व ०४ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर तथा एक सेंट्रो कार बरामद हुई। कार शहर कोतवाली से चोरी की गई थी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती के लिए सर्कस ग्राउंड एवं नुमाईश ग्राउंड की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को अपर जिलाधिकारी प्रशासन के द्वारा निर्देशित किया गया कि अग्निवीर सेना भर्ती शासन की प्राथमिकताओं में से एक है इसमें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न पायी जाए।
भाजपा नेता का भव्य स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद के सदस्य अश्वनी त्यागी का जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिर्सोट पहुंचे भाजपा नेता अश्वनी त्यागी के आगमन सम्बन्धी सूचना के चलते जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री वैभव त्यागी, बिजेंद्र पाल, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार ने धूमधाम के साथ निकाली विशाल शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री श्याम परिवार सुखी परिवार की 25 वीं रजत जयंती के अवसर पर आज नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ, पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भाजपा नेता अचिन्त मित्तल एवं भाजपा नेता विशाल गर्ग आदि का संस्था के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा पटका पहना कर एवं श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा मे अनेक सुन्दर-सुन्दर झांकिया एवं बैण्डबाजे शामिल रहे। शोभायात्रा नई मन्डी के विभिन्न बैण्ड बाजे एवं सुन्दर-सुन्दर झांकिया शामिल रही। यात्रा छारियाँ मन्दिर (माता वाला मन्दिर) से आरम्भ होकर गौशाला रोड़ से पुरानी गुड़ मंडी होते हुए पीठ बाजार, बिंदल बाजार से वकील रोड, गौशाला, द्वारकापुरी, गांधी कालोनी, अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, भोपा पुल होते हुए रामलीला भवन के पास सम्पूर्ण हुई। १२ सितम्बर को श्याम बाबा के विशाल महोत्सव में २ भजन सम्राट संजय मित्तल व कन्हैया मित्तल अपने मुखारविंद से भजनो को सुनाएंगे। श्याम परिवार सुखी परिवार की ओर से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिंत सागर गर्ग,विकास गोयल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, नरेंद्र गर्ग, शरद, अभिषेक अग्रवाल, पीयूष, विशाल गर्ग, श्रेय मित्तल, अभिषेक तायल, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, निक्की, हर्षित अग्रवाल, टीपू, भूपेंद्र चावला, शानू, अर्पित सिंघल, अनुराग गोयल, अनिल गर्ग, प्रियांशु, राजेश और सानू कर्णवाल, अमरदीप गोयल आदि उपस्थित रहें।
देवभूमि फिल्म में विकास बालियान एक नई भूमिका में नजर जल्द ही आयेंगे नजर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कविता जोशी ऑफिशियल चौनल पर कविता जोशी, विक्की काजला, आदित्य राठी और विकास बालियान के अभिनय से सजी हरियाणवी फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। यह फिल्म मुजफ्फरनगर में शूट हुई थी और दर्शकों ने इस फिल्म को बेहद प्यार दिया इसे अब तक ३ करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
अब कलानिकेतन एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई जा रही देवभूमि पल में भी कविता जोशी और विकास बालियान नजर आने वाले है। यूट्यूब और बड़े पर्दे के लिए बनाई जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी जिज्ञासा है। कला निकेतन एंटरटेनमेंट बैनर तले बड़े पर्दे और यूट्यूब के लिए बन रही फिल्म देवभूमि के मुहूर्त शॉट पर और हवन पूजन कार्यक्रम में फिल्म की स्टार कास्ट, निर्माता, निर्देशक, म्यूजिक डारेक्टर, कैमरामैन, मेकअप मैन आदि उपस्थित रहे। फिल्म के मुहूर्त शॉट की शुरुआत फिल्म अभिनेता विकास बालियान द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच नारियल चढ़ाकर की गई। मुहूर्त शॉट कविता जोशी और विवेक राघव पर फिल्माया गया प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध प्रोड्यूसर ओपीऋराय द्वारा बनाई जा रही फिल्म देवभूमि का निर्देशन सोनीब्रॉस एफएक्स स्टूडियो के लिए दिग्गज निर्देशक बिजेंद्रसोनी द्वारा किया जा रहा है। चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर का कार्य प्रियंका शर्मा संभाल रही है। डीओपी अमित बिश्नोई संभाल हैं जिनके द्वारा शूट किए गए गाने, सीन अलग ही मुकाम हासिल कर लेते हैं। अमित बिश्नोई पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में कैमरे पर अपना जलवा दिखा चुके हैं हरियाणवी और पंजाबी इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट हीरोइन को वह कैमरे से सूट कर चुके हैं फिल्म में हरियाणवी इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट सुपरस्टार, महंगी स्टार और केवल अपने बलबूते किसी फिल्म को सुपरहिट करने का माद्दा रखने वाली कविता जोशी मुख्य भूमिका में है उनके सामने हीरो के रोल में पहली बार फिल्म कर रहे मगर सांग्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके बड़े बैनर, नामचीन हिरोइन के साथ काम कर चुके स्टार विवेक राघव है। फिल्म में पूजा नेगी सेकंड लीड रोल में है। रामवीरऋतोमर जी ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म में संतोष जांगरा, बल्लू त्यागी, जोली बाबा, राजेश चौधरी आदि भी अपने अभिनय का लोहा मनवाने को तैयार हैं। किसान नेता से सामाजिक कार्यकर्ता संपादक का सफर तय करते हुए फिल्म अभिनेता बने मुजफ्फरनगर के विकास बालियान फिल्म में एक अलग ही भूमिका में नजर आने वाले हैं उन्होंने कहा कि अपने इस रोल को लेकर वह अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे फिल्म के गीतों को म्यूजिक धनेश राज दे रहे हैं और वही फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी देंगे। धणेश राज आज म्यूजिक इंडस्ट्री के बहुत बड़े नामचीन चेहरे हैं जिनके कई गाने अपार सफलता प्राप्त कर चुके हैं। प्रोडक्शन सचिन धनकड़ संभाल रहे है। कुल मिलाकर हरियाणवी इंडस्ट्री में एक और दमदार धाकड़ फिल्म जल्द ही आने वाली है फिल्म की शूटिंग मसूरी के पहाड़ी क्षेत्रों और गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, देहरादून में भी होगी। मुहूर्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिंगर, एक्ट्रेस, सोशल एंटरटेनमेंट जोन की बड़ी नाम प्रगति तिवारी रही।
दशलक्षण पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मुनीम कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व धूमधाम से मनाया गया रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में सामूहिक रूप से प्रभु भक्ति एवं नृत्य किया गया जिसमें मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ साथ उपस्थित सभी ने प्रभु का गुणगान एवं भक्ति भाव से नृत्य किया एक प्रतियोगिता १०८ बार श्री शांतिनाथ भगवान की जय लिखकर सजाकर लाना था जिसमें बहुत ही सुंदर सुंदर प्रस्तुति पर मॉडल यहां पर लाए गए उनमें से टॉप फाइव पुरस्कार एवं १० अच्छी प्रविष्टि निकाली गई मंदिर कमेटी के मंत्री जितेंद्र जैन टोनी , मुख्य संयोजक सुनील जैन दवाई वालों ने, अमित जैन, संजय जैन एल्युमिनियम, नवनीत जैन, स्वदेश जैन अलवर , प्रेमचंद जैन, विपिन जैन गद्दे वालों आदि ने प्रभु भक्ति में लीन होकर बड़े भाव से नृत्य किया सह संयोजक विभोर जैन, अभिषेक जैन,नितेश जैन,एवं सतीश चंद जैन हाइडिल और वहा उपस्थित सभी ने भक्ति नृत्य करके धर्म लाभ प्राप्त किया। वार्ड मेंबर हमारे भाई प्रियांशु जैन जी ने भी सभी के साथ भक्ति गुणगान किया ।
दैनिक रेल यात्री संघ ने सुपरफास्ट ट्रेन का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्वागत दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारी गण ने किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर सुरजीत सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया और रेल मंत्री अश्वनी रेलवे के डीआरएम डिंपी गर्ग का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत महामंत्री दीपक गुप्ता विनोद कुमार दीपक भाटिया ब्रजमोहन प्रधान राजू भाटिया सुमित कुमार पारस मनोज राजेश अरोरा राजेश चौहान पंकज डॉक्टर तीरस पाल सिंह आदि दैनिक यात्री उपस्थित रहे। सहारनपुर-दिल्ली ट्रेन आज शाम सहारनपुर से चलकर ७रू५७ बजे मुजफ्फरनगर पहुंची। इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों के टिकट से १५ रुपये अतिरिक्त चार्ज किए जाएंगे। यह ट्रेन तीन घंटे में अपना सफर तय करेगी।
जिले में कोरोना काल से चार ट्रेन अभी बंद पडी हुई है। रेल यात्रियों ने इन ट्रेनों को चलाने की मांग की थी। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने कई बार रेल मंत्रालय को पत्र भी लिखे थे। अब रेल मंत्रालय ने नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह नई ट्रेन प्रतिदिन सहारनपुर से शाम सवा सात बजे चलकर मुजफ्फरनगर सात बजकर सत्तावन मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद आगे का सफर तय करेगी। अन्य बंद पडी ट्रेनों को जल्द चलाने की मांग की गई है।
यहां रुकेगी ट्रेन
मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियायाबाद।
यह रहेगा किराया
मुजफ्फरनगर से सहारनपुर-५० रुपये।
मुजफ्फरनगर से मेरठ-५० रुपये।
मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद -६५ रुपये।
मुजफ्फरनगर से दिल्ली-७५ रुपये।
यह रहेगा समय
दिल्ली से चलकर मुजफ्फरनगर -सुबह ११ बजकर ३९ मिनट।
सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर -शाम ७ बजकर ५७ मिनट।
इनरव्हील क्लब ने फलों का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इनरव्हील क्लब मुं० नगर ईरा द्वारा के० आर०सेवा समिति स्कूल में क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गर्ग की अध्यक्षता में टीचर डे, बच्चों को खून की कमी न हो बच्चों को फलो का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रो० के० जी० अग्रवाल जी पू० मं० आर० आइ० ३१०० व डा० सपना गर्ग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। शिक्षक दिवस के अंतर्गत ८ शिक्षक को पटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डा० सपना गर्ग ने बच्चों व शिक्षको को काफी विस्तार से खान पान के बारे में बताया गया ताकि बच्चे स्वस्थ रहे।
क्लब मेम्बर श्रीमती नीति जी ने वूमैन व गर्ल्ज को अपनीसुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया। क्लब सचिव द्वारा बताया गया कि मंडल द्वारा प्राप्त वी केयर के सभी कार्यों को पूरा किया जायगा। इस कार्यक्रम में सेवा समिति से श्रीके० जी० अग्रवाल व देवेंद्र जी व अन्य सदस्य उपस्थित थे। इनरव्हील क्लब मुं० नगर ईरा से श्रीमती गीता भारद्वाज , श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती मधु भार्गव, श्रीमती नीति जी के साथ साथ क्लब कघ्े अन्य सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के लिये स्कूल प्रबंधक का धन्यवाद दिया गया। अंत में सभी ने जलपान का सभी ने आनंद लिया। अंत में सभी क्लब अध्यक्ष द्वारा सेवा समिति , स्कूल प्रबंधक व स्टाफ का धन्यवाद दिया गया।
महाविद्यालय में चल रहे शिक्षक पर्व के अन्तर्गत व्याख्यान एवं पठन उपक्रम का अयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में चल रहे शिक्षक पर्व 2022 के मौके पर महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता प्रमाणन प्रकोष्ठ (आई0क्यू0ए0सी0) द्वारा व्याख्यान एवं पठन उपक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ विशिष्ठ अतिथि एवं मुख्य वक्ता डा0 संदीप मित्तल प्राचार्य एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर व महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी संकाय के विभागाध्यक्षों जिनमें डा0 सौरभ जैन, श्रीमती एकता मित्तल, डा0 रवि अग्रवाल, श्रीमती नीतु गुप्ता, द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अपने सम्बोधन में बताया कि नवाचार में समस्याओं को देखने और उन्हें हल करने का एक अलग तरीका शामिल है। यह भी शिक्षा की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने में योगदान देता है क्योंकि यह छात्रों को सोचने के लिए उत्प्रेरित करता है यह काबिले तारीफ है कि भारत आगे बढ़ रहा है एवं ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट 2020 के अनुसार 131 देशों के बीच भारत को 48 वें सबसे नवीन राष्ट्र के रूप में स्थान दिया गया है।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता डा0 संदीप मित्तल ने अपने व्याख्यान ’’राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लिए शिक्षको और शिक्षण पद्धतियों की भूमिका’’ के अन्तर्गत कहा कि नई शिक्षा नीति के लिए एक अनुकूल और सक्षम वातावरण बनाना, शिक्षण और परीक्षण की पारंपरिक पद्धति को समय के अनुसार बदलने की आवश्यकता हैं। शुरूआत से ही विभिन्न संयोजन विषयों, बुनियादी बातों से आगे बढ़ते हुए, छात्रों को पाठ्यक्रम से बाहर जाकर तकनीकि परिक्षण देना नवाचार की दिशा में एक नया और अलग परिणाम विकसित करेगा। शिक्षको को नवीन शिक्षण पद्धतियों का उपयोग करके छात्रों को प्रेरित करना होगा। कि वह तब तक खोजबीन करते रहे जबतक उन्हें समस्या का समाधान एवं सर्वोत्तम उत्तर न मिलें।
व्याख्यान कार्यक्रम के अंत में पठन उपक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से ईशान शर्मा द्वार लिखित पुस्तक ’’ज्ीम ज्मंबीमत प् दमअमत डमज’’ का पाठन एवं चर्चा की। तत्पश्चात आई0क्यू0ए0सी0 प्रकोष्ठ के समन्वयक डा0 सौरभ जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगे भी महाविद्यालय में ऐसी गतिविधियां लगातार संचालित करते रहने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का सहयोग रहा।
सपा के सदस्यता अभियान शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल विधानसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई।कस्बे के कमला फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं लोकसभा प्रभारी हरेंद्र मलिक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक सहित कई नेतागण मौजूद रहे।
चरथावल कस्बे के कमला फार्म हाऊस में चरथावल विधानसभा से सपा सदस्यता अभियान कैंप का उद्घाटन पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने किया। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि सपा सदस्यता अभियान कैंप के जनपद प्रभारी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक रहे। सदस्यता अभियान में सैकड़ों की तादाद में सदस्यता लेने आए लोगों को संबोधित करते हुए सपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा जमीनी स्तर पर अभियान को चलाते हुए हजारों की तादाद में जनपद में सपा के सक्रिय सदस्य बनाएगी तथा प्राथमिक व सक्रिय सदस्य की बदौलत निरंकुश भाजपा सरकार का मजबूत विपक्ष के रूप में सामना करेगी। सपा के सदस्यता अभियान जनपद प्रभारी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने सपा कार्यकर्ताओं व नई सदस्यता लेने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर नौजवान पूरी तरह दुखी है तथा युवा बेरोजगारी का सामना कर रहा है। मोदी योगी सरकार में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सभी एकजुट होकर सपा के साथ आएं तथा भारी तादाद में सपा की सदस्यता ग्रहण करके सपा के रूप में विपक्ष की आवाज को बुलंद करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नौशाद अली एवं संचालन मास्टर कुशल पाल ने किया इस मौके पर चरथावल विधायक पंकज मलिक,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा,जिला पंचायत सदस्य कासिम,मास्टर इस्लाम,कुशलपाल,डॉक्टर नोशाद,रोबिन मंडेर, सन्दीप चौधरी, सलीम पूर्व जिला पंचायत,सरदार घनश्याम सिंह,ईसरार त्यागी,असलम,वासिफ राईन,अब्दुल्ला राणा आदि मौजूद रहे।


