Muzaffarnagar News: स्टेडियम में हाईटैक शौचालय का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा स्टेडियम में एक हाईटेक शौचालय का उद्घाटन किया इस शौचालय के बनने से सुबह शाम प्रैक्टिस पर आने वाले बच्चों को बहुत सुविधा होगी और जल्द ही स्टेडियम में अग्निवीर कैंप लगेगा उसमें भी इस शौचालय के बन जाने से दूरदराज से आने वाले बच्चों को सुविधा होगी
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा जैसा कि हमने अपने इलेक्शन के समय कहा था विकास किया है विकास करेंगे मैं तो अपने उसी सिद्धांतों को आगे बढ़ाती हुई चल रही हूं और सभी वार्डों में समान रूप से कार्य करा रही हूं
क्योंकि पूरा शहर मेरा परिवार है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के पद चिन्हों पर चलने की कोशिश कर रही हूं और यह मेरा कर्तव्य भी है क्योंकि शहर की जनता ने बड़े ही भरोसे के साथ मुझे इस कुर्सी पर बिठाया था और मैं हमेशा उनके भरोसे पर खरी उतरने की कोशिश करूंगी
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद श्री पवन कुमार ्रश्व श्री अखंड प्रताप सिंह छ्वद्ग श्री कपिल कुमार इंस्पेक्टर श्री अमरजीत लिपिक श्री अशोक धींगरा श्री प्रवीण कुमार श्री राजीव बालियान प्रियेश कुमार, रजत कुमार एसके बिट्टू एवं पालिका से संबंधित एवं स्टेडियम से संबंधित लोग उपस्थित रहे।

