Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भक्ति की बही बयान, भजन गायकों ने बांधा शमा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रात्रि के समय द्वारिकापुरी मोड के समीप भोपा रोड पर श्री श्याम वंदना महोत्सव में भक्ति की बयार बही, जिसमें बाहर से आये प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से भक्तिं को निहाल किये रखा, वहीं इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्री श्याम का गुणगाण किया।

मिली जानकारी के अनुसार ३२२ साउथ भोपा रोड, निकट द्वारिकापुरी मोड पर श्रीराम गु्रप ऑफ इंडिस्ट्रीज के स्वामी विशु तायल के प्रतिष्ठान पर श्री श्याम वंदना महोत्सव की जबरदस्त धूम रही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विशु तायल ने भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भजन गायिका अंजलि द्विवेदी नाथ नगरी बरेली, विशाल शैली पटियाला पंजाब और साक्षी अग्रवाल जयपुर राजस्थान से पधारे, जिन्होंने श्री श्याम के भजनों से वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर श्रद्धालू श्री श्याम की भक्ति में जमकर झूमे।

भक्ति कार्यक्रम के दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि श्री श्याम की भक्ति से मन को शांति मिलती है। इस अवसर पर श्री राम गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज के स्वामी विशु तायल, के.पी. चौधरी, नवीन कश्यप, अचिन सागर गर्ग, मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जयभगवान बंसल, रिंकू बंसल, हर्षित, अभिषेक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =