डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में पुलिस ने दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया
मुजफ्फरनगर। डीएम-एसएसपी की मौजूदगी मे पुलिस ने मॉकड्रिल किया। इस दौरान नगर के विभिन्न चौराहो पर पुलिस फौर्स तैनात रही। आला अधिकारियो के निर्देशन मे दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे पुलिस फोर्स ने चौराहो पर दंगा नियंत्रण रिहर्सल की। जनपद के साथ नगर क्षेत्र मे कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के उददेश्य से आज पूर्व मे सुनिश्चित मार्कड्रिल के मददेनजर आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो सहित नगर के विभिन्न थानो की पुलिस फोर्स ने नगर के मिनाक्षी चौक, खालापार, अस्पताल चौराहा, कच्ची सडक, मिनाक्षी चौक व नई मन्डी आदि विभिन्न क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे.-एसएसपी अभिषेक यादव एसपी देहात नेपाल सिह एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एसडीएम जानसठ कुलदीप कुमार मीणा आईएएस,सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह,सीओ धर्मेन्द्र चौहान, सीओ गिरीश चन्द शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी, इंस्पैक्टर पंकज त्यागी, इंस्पैक्टर मगनवीर सिह गिल, खतौली कोतवाल संतोष त्यागी, तितावी एसओ राजेन्द्र गिरी आदि अधिकारियो के निर्देशन मे पुलिस फोर्स ने आज दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न चौराहो व मार्गो का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिनस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम तथा एसएसपी ने नागरिको से घर पर ही रहने तथा बिना किसी जरूरी कार्य के घर पर ही रहने की अपील की। ताकि घर मे रहकर कोरोना को हराया जा सके।
दोनो अधिकारियो ने नागरिको से भीड से बचकर रहने तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क के प्रयोग व सैनेटाइज का प्रयोग करने की बात कही। ताकि कोविड-19 के संक्रमण से बचा जा सके।
मॉकड्रिल के दौरान एसएसपी व एसपी सिटी सहित समस्त अधिकारी तथा पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण जैसे – डन्डा, हेलमेट, बाँडी प्रोटेक्टर व शील्ड का आंकलन किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको को भीड से बचने की हिदायत दी। आज प्रशासन द्वारा की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के उददेश्य से की गई मॉकड्रिल लोगो के बीच चर्चा का विषय बनी रही। बाजार मे आया लगभग हर व्यक्ति एक दूसरे से इस सम्बन्ध मे आपस मे चर्चा करता नजर आया।
