मुजफ्फरनगर में मिले दो ओर कोरोना पॉजिटिव, शहर की एक महिला भी शामिल
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज दो नए मरीज ओर मिलने के बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 72 हो गई हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आज स्वास्थ्य विभाग को 109 कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिनमें दो लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है
इनमें एक युवक मेपल्स एकडमी खतौली में क्वारंटाईन किया गया था। कोरोना पॉजिटिव पाई गई दूसरी महिला जसवंतपुरी कच्ची सडक की निवासी है
जो कि किसी डॉक्टर के यहां उपचार कराने गई थी। जांच के दौरान महिला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
