Muzaffarnagar News- इंजीनियर क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा इंजीनियर डे धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंजीनियर क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा इंजीनियर डे जोकि इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता में है बड़े ही धूमधाम के साथ न्यू दावत रेस्टोरेंट में मनाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि इंजीनियर ए के आत्रेय मुख्य अभियंता विद्युत विभाग , विशिष्ट अतिथि इंजीनियर जहीरूद्दीन मुख्य अभियंता मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण , इंजीनियर आर के सिंह, इंजीनियर लोकेश चंद्र जी, इंजीनियर ओ पी तोमर , ई एस सी सिंह ,देवराज पवार जी , सुरेंद्र पाल शर्मा जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर बीआर शर्मा जी ने की और कार्यक्रम का संचालन यू सी वर्मा जी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर इंजीनियर विश्वेश्वरिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत समारोह का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर परंपरा अनुसार मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में उपस्थित सभी इंजीनियरस को कर्तव्य परायणता एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
इंजीनियर ललित शर्मा जी के द्वारा क्लब के उद्देश्य एवं कार्यों के विषय में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया उन्होंने बताया कि समाज सेवा के अंतर्गत सर्दी के मौसम में विद्यालय की गरीब लड़कियों को ड्रेस एवं जूते मोजे वितरित किए जाते हैं और गर्मी के मौसम में महावीर चौक पर लगभग ४ महीने शीतल जैन की प्याऊ लगाई जाती है एवं वृक्षारोपण किया जाता है विशिष्ट अतिथि इंजीनियर जहीरूद्दीन मुख्य अभियंता मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जीके जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला विश्वेश रवैया जी को भारत रत्न ऐसे ही नहीं मिला
उन्होंने अपनी प्रतिभा का डंका भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विदेशों में भी ड्रेनेज सिस्टम को बना करके कराया। सभी अतिथियों ने मोक्षगुंडम जीके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से सदन में सभी को बताया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में नन्हे नन्हे बच्चों ने बड़ा ही सुंदर डांस प्रस्तुत किया अपनी कविताएं प्रस्तुत की और और मातृशक्ति ने भी भजनों के द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगाएं कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेने वाले ईशान आयुष्मान प्रियम बंदा वर्मा अनिका वर्मा कृष्णा वर्मा अनन्या वर्मा प्रियांशु यादव श्रीमती भारती मेरा घर सोनल गर्ग पल्लवी आराध्या इत्यादि रहे।
अंत में क्लब अध्यक्ष इंजीनियर बीआर शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को इंजीनियर दिवस की बधाई दी एवं संपूर्ण वर्ष कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने का अनुरोध किया कार्यक्रम में इंजीनियर हुकम चंद शर्मा इंजीनियर बीबी गुप्ता इंजीनियर प्रदीप बंसल इंजीनियर जेके शर्मा इंजीनियर ललित शर्मा इंजीनियर प्रदीप गोयल इंजीनियर शिर्डी शर्मा आदि उपस्थित रहे समारोह के अंत में रात्रि भोज का आयोजन किया गया।

