Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- इंजीनियर्स डे पर गायक व नृत्य कलाकरों ने दर्शकों का मन मोहा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत रत्न इं० मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के १५ सितम्बर जन्म दिवस को जनपद में इंजीनियर्स डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक व नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।

गुरूवार की शाम बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में इंजीनियर्स क्लब केन्द्रीय शाखा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में इंजीनयर्स डे पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर्स ए०के० आत्रेय मुख्य अभियन्ता (वितरण) सहारनपुर परिक्षेत्र ने इं० मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानवीय जीवन सबसे बडा जीवन है हमें इसका सदुपयोग दूसरों की सेवा में लगाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि हमें अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिये तथा जो कार्य हमें विभाग की ओर से दिये जाते हैं उनका प्राथमिकता से निस्तारण करना चाहिये। उन्होंने मोबाईल के गुण दोष पर भी चर्चा करते हुए कहा कि मानव इस पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो गया है। हमें मोबाईल का प्रयोग केवल खास मकसद के लिये ही करना चाहिये।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए शरीफ अहमद ने परदा है परदा, रविन्द्र कुमार ने आने से उसके आये बहार, राजन शर्मा ने चलते-चलते मेरे ये गीत, मदनलाल ढींगडा ने मैं शायर तो नहीं, प्रणपाल सिंह ने यूं ही तुम मुझसे बात करती हो गीत सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। मोहन अरोरा, सन्नी रावत व रजनी ने अपने नृत्य से दर्शकों को अपने साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ईं एमसी गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने तथा संचालन ईं बसंत गोयल ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारे इं० भजन सिंह परियोजना अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इं० डी०के० गुप्ता कोषाध्यक्ष, इं० रमेश चंद बंसल, इं० नवीन सैनी, इं० प्रदीप सिंघल, इं० अफसर अहमद सिद्धीकी, इं० मदन पाल सिंह, इं० राजेन्द्र कुमार, इं० शमशेर सिंह, इं० अशरफ अली, इं० संजीव कुमार, सुच्चा सिंह, जितेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 18 =