वैश्विक

UK: हिंदुओं को बंधक बनाने का प्रयास, क्रिकेट मैच के बाद शुरू हुआ था विवाद

UK: लिस्‍टर शहर में हिंदू मंदिर में तोड़ फोड़ की गयी है और भगवा झंडे को क्षति पहुंचाया गया है. खबरों की मानें तो ऐसा एक समुदाय के लोगों के द्वारा किया गया. विवाद क्रिकेट मैच के बाद शुरू हुआ था जिसने हिंसा का रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि मामले में जब पुलिस ने हस्‍तक्षेप करने की कोशिश की तो उनके साथ भी बुरा व्‍यवहार किया गया.

 विवाद 28 अगस्त से चल रहा है, जब एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैंच खेला गया. इस मैंच में भारत ने पाकिस्‍तान को परास्‍त कर दिया था. भारत की जीत और पाकिस्तान की हार से कट्टरपंथी नाराज चल रहे थे. यही वो दिन था, जब दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हुआ.

नाराज होकर एक समुदाय की भीड़ ने हिंदुओं को बंधक बनाने का प्रयास किया. उन्होंने बच्‍चों को भी नहीं छोड़ा. हिंदुओं की प्रोपर्टीज को नुकसान पहुंचाया गया और कारों में तोड़ फोड़ की गयी. इस तोड़ फोड़ से हिंदुओं में नाराजगी है और वे उपद्रवियों के खिलाफ एक्‍शन की मांग कर रहे हैं. पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार शनिवार की शाम से विवाद शुरू हुआ.

दोनों पक्ष शनिवार और रविवार तड़के एक-दूसरे के आमने-सामने आ गये और हंगामा करने लगे. सड़कों पर प्रदर्शन किया जाने लगा. दो पक्षों में छिड़ी झड़प को रोकने के लिए जब ब्रिटेन की पुलिस ने दखल दिया, तो प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और कांच की बोतलें फेंकीं. खबरों की मानें तो, कट्टरपंथियों ने मंदिर पर भी हमला बोला और उसपर लगे भगवा झंडे को उखाड़ फेंका.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21009 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =